SBI Card ने गुरुवार को जून तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया। इस दौरान कंपनी का प्रॉफिट 105.80 फीसदी बढ़कर 626.91 करोड़ रुपये हा। पिछले साल जून तिमाही में कंपनी ने 304.61 करोड़ रुपये प्रॉफिट कमाया था। SBI Card के शेयरों में गुरुवार को शानदार तेजी आई। शेयर 4.40 फीसदी चढ़कर 927.90 रुपये पर बंद हुआ।
जून तिमाही में ऑपरेशन से कंपनी का रेवेन्यू साल दर साल आधार पर 31 फीसदी बढ़कर 3,100 करोड़ रुपये रहा। तिमाही दर तिमाही आधार पर रेवेन्यू ग्रोथ 9 फीसदी बढ़ी। इस दौरान इंटरेस्ट इनकम 20 फीसदी बढ़कर 1,387 करोड़ रुपये रहा। तिमाही दर तिमाही आधार पर यह ग्रोथ 10 फीसदी रही।
क्रेडिट कॉस्ट से पहले कंपनी की अर्निग्स 22 फीसदी बढ़कर 1,291 करोड़ रुपये रही। पिछले वित्त वर्ष की जून तिमाही में यह 1,056 करोड़ रुपये थी। मार्च तिमाही में यह 1,172 करोड़ रुपये थी।
इस फाइनेंशियल ईयर की पहली तिमाही में कंपनी का कार्ड-इन-फोर्स 19 फीसदी बढ़कर 1.43 करोड़ पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में यह संख्या 1.2 करोड़ रुपये थी। क्रेडिट कार्ड से खर्च 79 फीसदी बढ़कर 59,671 करोड़ रहा। पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में खर्च 33,260 करोड़ रुपये था।
इस फाइनेंशियल ईयर की पहली तिमाही में इम्पेयरमेंट लॉसेज और बैड डेट एक्सपेंसेज 450 करोड़ रुपये रहा। यह पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 645 करोड़ रुपये था। मार्च तिमाही में यह 393 करोड़ रुपये था।
जून तिमाही में एसबीआई कार्ड की कुल बैलेंसशीट 36,859 करोड़ रुपये रही। मार्च तिमाही में यह 34,648 करोड़ रुपये थी। 30 जून तक टोटल ग्रॉस एडवान्सेज (क्रेडिट कार्ड रिसिएबल्स) 33,215 करोड़ रुपये था। मार्च तिमाही में यह 31,281 करोड़ रुपये था। 30 जून को नेट वर्थ 8,445 करोड़ रुपये था। मार्च तिमाही में यह 7,824 करोड़ रुपये था।