Get App

SBI Card Q4 results: मार्च तिमाही में 11% बढ़ा मुनाफा, रेवेन्यू में 15.6% का उछाल

SBI Card march quarter results: मार्च तिमाही के दौरान एसबीआई कार्ड का ऑपरेशन से रेवेन्यू सालाना आधार पर 15.6 फीसदी बढ़कर 4,347.72 करोड़ रुपये हो गया, जो FY23 की चौथी तिमाही में 3762.16 करोड़ रुपये था। आज कंपनी के शेयरों में 1 फीसदी की गिरावट आई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 26, 2024 पर 8:38 PM
SBI Card Q4 results: मार्च तिमाही में 11% बढ़ा मुनाफा, रेवेन्यू में 15.6% का उछाल
SBI Card Q4 results: एसबीआई कार्ड्स और पेमेंट सर्विसेज ने आज 26 अप्रैल को FY24 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं।

SBI Card Q4 results: एसबीआई कार्ड्स और पेमेंट सर्विसेज ने आज 26 अप्रैल को FY24 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 11.05 फीसदी बढ़कर 662.37 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 596.47 करोड़ रुपेय का मुनाफा हुआ था। इस बीच आज कंपनी के शेयरों में 1 फीसदी की गिरावट आई है। यह स्टॉक BSE पर 750.40 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।

कैसे रहे SBI Card के तिमाही नतीजे

मार्च तिमाही के दौरान एसबीआई कार्ड का ऑपरेशन से रेवेन्यू सालाना आधार पर 15.6 फीसदी बढ़कर 4,347.72 करोड़ रुपये हो गया, जो FY23 की चौथी तिमाही में 3762.16 करोड़ रुपये था। 31 मार्च 2024 तक एसबीआई कार्ड्स और पेमेंट सर्विसेज का ग्रॉस NPA 2.76 फीसदी और नेट NPA 0.99 फीसदी है, जबकि 31 मार्च 2023 तक यह 2.35 फीसदी और 0.87 फीसदी था। इसके अलावा, 31 मार्च 2024 तक कंपनी को 1,766.64 करोड़ रुपये के लोन बैलेंस पर टोटल एक्सपेक्टेड क्रेडिट लॉस है, जबकि 31 मार्च 2023 तक यह 1,360.64 करोड़ रुपये था।

SBI Card की इंटरेस्ट इनकम 28 फीसदी बढ़ी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें