SBI Life का मुनाफा पहली तिमाही में 18% बढ़कर 263 करोड़ पर पहुंचा, अनुमानों के मुताबिक रहा नतीजा

SBI Life Results: कंपनी का ग्रॉस रिटेन प्रीमियम (GWP) दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर 35 फीसदी बढ़कर 11,350 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड Jul 28, 2022 पर 8:14 PM
Story continues below Advertisement
SBI लाइफ के शेयर गुरुवार को NSE पर 3.78% बढ़कर 1,192.75 रुपये पर बंद हुए

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, एसबीआई लाइफ (SBI Life) ने गुरुवार 28 जुलाई को मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (अप्रैल-जून 2022) के तिमाही नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि जून तिमाही में उसका नेट प्रॉफिट (Net Profit) 17.78 फीसदी बढ़कर 262.85 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 223.16 करोड़ रुपये था।

कंपनी का ग्रॉस रिटेन प्रीमियम (GWP) दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर 35 फीसदी बढ़कर 11,350 करोड़ रुपये रहा। इसके बढ़ोतरी के पीछे एक अहम वजह कंपनी के फर्स्ट ईयर प्रीमियम में सालाना आधार पर 83 फीसदी की उछाल और रिन्यूअल प्रीमियम में 14 फीसदी की उछाल रही।

SBI लाइफ का न्यू बिजनेस प्रीमियम (NBP) जून तिमाही में 67 फीसदी बढ़कर 5,590 करोड़ रुपये रहा। प्रोटेक्शन NBP करीब 63 फीसदी बढ़कर 700 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 430 करोड़ रुपये था।


यह भी पढ़ें- Zomato, PayTM, Nykaa: नए जमाने के इन टेक शेयरों में कब लौटेगी तेजी, जानिए एनालिस्ट की क्या है राय

कंपनी का एनुअल प्रीमियम इक्विवलेंट (APE) जून तिमाही में 80 फीसदी बढ़कर 2,900 करोड़ रुपये रहा। वहीं इसका वैल्यू ऑफ न्यू बिजनेस (VNB) करीब 130 फीसदी बढ़कर 8,800 करोड़ रुपये रही। VNB मार्जिन जून तिमाही में सालाना आधार पर 6.65 फीसदी बढ़कर 30.4 फीसदी रहा।

कंपनी ने बताया कि जून तिमाही के अंत में उसका इंडिविजुअल रेटेड प्रीमियम (IRP) का 2,580 करोड़ रुपये रहा और उसने इस सेगमेंट 24 फीसदी के मार्केट शेयर के साथ अपनी लीडरशिप पोजिशन बरकरार रखी है।

इस बीच SBI लाइफ का शेयर गुरुवार को NSE पर 3.78 फीसदी बढ़कर 1,192.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 11.72% की तेजी आई है। हालांकि पिछले एक साल में इसने अपने निवेशकों को सिर्फ 5.66 फीसदी का रिटर्न दिया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।