देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने 13 माई 2022 को अपने वित्त वर्ष 2021-22 के चौथी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जिसके मुताबिक इस अवधि में बैंक के मुनाफे में सालाना आधार पर 41 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और ये पिछले वित्त वर्ष के चौथी तिमाही के 6450 करोड़ रुपए से बढ़कर 9113.5 करोड़ रुपए पर आ गया है। जबकि इसके 9927 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान किया गया था।
