Shyam Metalics का सितंबर तिमाही में 4 गुना बढ़ा मुनाफा, लेकिन रेवेन्यू में आई गिरावट

Shyam Metalics Energy Q2 Results: श्याम मेटेलिक्स एंड एनर्जी लिमिटेड का शुद्ध मुनाफा मौजूदा वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में 4 गुना बढ़ा है। हालांकि उसके रेवेन्यू में गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी ने बताया कि जुलाई-सितंबर तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 481.97 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड Nov 11, 2023 पर 11:19 PM
Shyam Metalics Results: पिछले साल सितंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 3,085.20 करोड़ रुपये रहा था

Shyam Metalics Energy Q2 Results: श्याम मेटेलिक्स एंड एनर्जी लिमिटेड का शुद्ध मुनाफा मौजूदा वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में 4 गुना बढ़ा है। हालांकि उसके रेवेन्यू में गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी ने बताया कि जुलाई-सितंबर तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 481.97 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी ने 110.91 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। हालांकि श्याम मेटालिक्स के रेवेन्यू में 4.7 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और यह 2,940.70 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल सितंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 3,085.20 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी ने एक बयान में कहा गया है कि तैयार स्टील के रियलाइजेशन में सालाना आधार पर 11.75 प्रतिशत की गिरावट के बावजूद, वह अपने रेवेन्यू ग्रोथ को बनाए रखने में सक्षम रही है। कंपनी को एनसीएलटी बेंच से मित्तल कॉर्प लिमिटेड के अधिग्रहण का आदेश भी मिला है, साथ ही कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी श्याम सेल एंड पावर लिमिटेड के साथ मित्तल कॉर्प लिमिटेड के विलय की मंजूरी का आदेश भी मिला है।

कंपनी ने कहा कि उसके एल्युमीनियम फॉइल बिजनेल में लगातार बढ़ोतरी हुई है और स्टेनलेस स्टील में प्रवेश से उसके मेटल प्रोडक्ट पोर्टफोलियो और कंपनी की ग्रोथ में बढ़ोतरी होगी।


यह भी पढ़ें- Kalyani Cast Tech IPO को मिली 157 गुना बोली, इतने तगड़े लिस्टिंग गेन की है गुंजाइश

श्याम मेटलिक्स, धातुओं का उत्पादन करने वाली कंपनी देश की अग्रणी इंटीग्रेटेड कंपनी है। यह मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल और ओडिशा में स्टील इंडस्ट्रीज में काम करती है और लंबे स्टील प्रोडक्ट्स और लौह मिश्र धातुओं पर ध्यान केंद्रित करती है।

शुक्रवार 10 नवबंर को इसके शेयर बीएसई पर 2.22 फीसदी की तेजी के साथ 456.75 रुपये के भाव पर बंद हुए। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 1.02 फीसदी की तेज गिरावट आई है। हालांकि इस साल की शुरुआत से अबतक कंपनी के शेयरों में 39.91 फीसदी की तेजी आई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।