Spicejet Q3 Results: दिसंबर तिमाही में मुनाफा 160% उछला, शेयर ने 13% की भरी उड़ान

स्पाइसजेट (Spicejet) ने शुक्रवार 24 फरवरी को मौजूदा वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि दिसंबर तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 160 फीसदी बढ़कर करीब 110 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 42 करोड़ रुपये था। नतीजों के बाद कंपनी के शेयर करीब 13 पर्सेंट उछल गए

अपडेटेड Feb 24, 2023 पर 4:55 PM
Spicejet का दिसंबर तिमाही में रेवेन्यू 2.4 फीसदी बढ़कर 2,316.8 करोड़ रुपये रहा

Spicejet Q3 Results: स्पाइसजेट ने शुक्रवार 24 फरवरी को मौजूदा वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि दिसंबर तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 160 फीसदी बढ़कर करीब 110 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 42 करोड़ रुपये था। नतीजों के बाद कंपनी के शेयर करीब 13 पर्सेंट उछल गए, जो बताता है कि बाजार को इसके नतीजे पसंद आए हैं। कारोबार खत्म होते समय, स्पाइसजेट के शेयर एनएसई पर 12.99% बढ़कर 40 रुपये के भाव पर बंद हुए।

एयरलाइन ने बताया कि दिसंबर तिमाही के दौरान कंपनी का रेवेन्यू 2.4 फीसदी बढ़कर 2,316.8 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 2,262.6 करोड़ रुपये था। बता दें इसकी पिछली तिमाही, यानी सितंबर क्वार्टर में कंपनी ने 833 करोड़ रुपये के घाटे और 1,954 करोड़ रुपये के रेवेन्यू की जानकारी दी थी।

SpiceJet के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अजय सिंह ने इस मौके पर कहा, "हम अपने कारोबारी लक्ष्य को पीछे छोड़ा है और साल 2022 के हर महीने में रिकॉर्ड लोड फैक्टर दर्ज किया है। पैसेंजर और कार्गो दोनों बिजनेस में मजबूत प्रदर्शन से कंपनी को अपना मुनाफा बढ़ाने में मदद मिली है।" हालांकि साथ में कंपनी ने फ्यूल की अधिक कीमतों और रुपये की घटती वैल्यू को लेकर चिंता भी जताई।


यह भी पढ़ें- Share Market: गिरता ही जा रहा शेयर बाजार, सिर्फ 6 दिन में निवेशकों के सवा 8 लाख करोड़ रुपये डूबे

सिंह ने कहा, "कारोबार में तेजी के नए संकेत दिखे हैं। साथ में कुछ सकारात्मक खबरों और रिस्ट्रक्चरिंग की जारी प्रक्रिया स्पाइसजेट की बैलेंस शीट को और मजबूत व बेहतर बनाएगी।"

SpiceJet ने बताया कि दिसंबर तिमाही में उसका पैसेंजर रेवेन्यू प्रति उपलब्ध सीट किलोमीटर (RASK) सालाना आधार पर 27 फीसदी बढ़ा है। एयरलाइन ने दिसंबर तिमाही के दौरान 15 नए रुट पर हवाई सेवाएं शुरू की और 254 चार्टर फ्लाइट सेवाएं दी।

एयरलाइन की कार्गो सेवा 'स्पाइसएक्सप्रेस (SpiceXpress)' ने दिसंबर तिमाही के दौरान 120 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया, जिसमें से 12 करोड़ रुपये उसका शुद्ध मुनाफा रहा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।