Get App

Sterling & Wilson Renewable Energy को Q4 में 1.4 करोड़ का मुनाफा, जानिए कैसे रहे नतीजे

Sterling & Wilson Renewable Energy : पूरे FY24 में कंपनी का घाटा कम होकर 210.79 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि FY23 में इसे 1174.96 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। FY24 की चौथी तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय एक साल पहले के 86.36 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,211.40 करोड़ रुपये हो गई

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 21, 2024 पर 1:26 PM
Sterling & Wilson Renewable Energy को Q4 में 1.4 करोड़ का मुनाफा, जानिए कैसे रहे नतीजे
स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी (SWREL) ने आज 21 अप्रैल को FY24 की चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है।

Sterling and Wilson Renewable Energy Q4 Result : स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी (SWREL) ने आज 21 अप्रैल को FY24 की चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट बढ़कर 1.4 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी के मुनाफे में यह उछाल इनकम में बढ़ोतरी के चलते देखने को मिली है। कंपनी ने शनिवार को एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि पिछले वित्तीय वर्ष की जनवरी-मार्च अवधि में उसे 421.11 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। बीते शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में 3.95 फीसदी की तेजी देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 561.05 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

पूरे FY24 में कंपनी का घाटा कम होकर 210.79 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि FY23 में इसे 1174.96 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। FY24 की चौथी तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय एक साल पहले के 86.36 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,211.40 करोड़ रुपये हो गई। वहीं, पूरे वित्त वर्ष के दौरान आय पिछले वित्त वर्ष के 2,125.87 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,120.79 करोड़ रुपये हो गई।

तिमाही के दौरान कंपनी का खर्च 1,177.66 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 503.88 करोड़ रुपये से अधिक है। FY24 में खर्च 3293.11 करोड़ रुपये था, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह 2,304.61 करोड़ रुपये था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें