Get App

Sula Vineyards ने Q1FY25 में दर्ज किया अब तक का सबसे अधिक नेट रेवेन्यू, 10% का उछाल

Sula Vineyards के अपने ब्रांड की बिक्री 30 जून को समाप्त तिमाही में 104.4 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 101.6 करोड़ रुपये थी। इस तरह 2.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि, फर्म के वाइन टूरिज्म सेगमेंट में 2.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 10, 2024 पर 6:41 PM
Sula Vineyards ने Q1FY25 में दर्ज किया अब तक का सबसे अधिक नेट रेवेन्यू, 10% का उछाल
Sula Vineyards ने FY25 की पहली तिमाही में अपना अब तक का सबसे अधिक ओवरऑल नेट रेवेन्यू दर्ज किया है।

Sula Vineyards ने FY25 की पहली तिमाही में अपना अब तक का सबसे अधिक ओवरऑल नेट रेवेन्यू दर्ज किया है। भारत की सबसे बड़ी वाइन कंपनी ने आज 10 जुलाई को यह जानकारी दी। कंपनी ने फाइलिंग में बताया कि पहली तिमाही में इसका नेट रेवेन्यू 9.7 फीसदी बढ़कर 129.6 करोड़ रुपये हो गया है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 118.2 करोड़ रुपये था। इस बीच कंपनी के शेयरों में आज 1.30 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 501.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 4232.64 करोड़ रुपये है।

कैसे रहे Sula Vineyards के जून तिमाही के आंकड़े

वाइन कंपनी के अपने ब्रांड की बिक्री 30 जून को समाप्त तिमाही में 104.4 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 101.6 करोड़ रुपये थी। इस तरह 2.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि, फर्म के वाइन टूरिज्म सेगमेंट में 2.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और यह पिछले वर्ष की समान अवधि के 11.5 करोड़ रुपये की तुलना में 11.3 करोड़ रुपये पर आ गया।

सुला के CEO राजीव सामंत ने कहा, "हमें पहली तिमाही में अब तक का अधिक नेट रेवेन्यू घोषित करते हुए खुशी हो रही है, हालांकि इस तिमाही के दौरान शराब की खपत और पर्यटन पर देश भर में और स्थानीय स्तर पर लोकसभा चुनावों के दौरान कई ड्राई डे और भीषण गर्मी के कारण असर पड़ा।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें