सुला विनयार्ड्स का शुद्ध मुनाफा तीसरी तिमाही में 16% बढ़कर हुआ 39 करोड़ रुपये

Sula Vineyards का 31 दिसंबर 2022 को समाप्त नौमाही के लिए रेवन्यू 26.7 प्रतिशत बढ़कर 433.2 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले इसी अवधि में यह कंपनी का रेवन्यू 341.8 करोड़ रुपये रहा था। 31 दिसंबर 2022 को समाप्त नौमाही के लिए कंपनी का शुद्ध मुनाफा 81 प्रतिशत बढ़कर 69.7 करोड़ रुपये रहा। जबकि एक साल पहले की इसी अवधि में ये 38.5 करोड़ रुपये रहा था

अपडेटेड Feb 10, 2023 पर 9:35 PM
Sula Vineyards का वित्त वर्ष 23 की तीसरी तिमाही में रेवन्यू पिछले साल की समान तिमाही के 182.7 करोड़ रुपये से सालाना आधार पर 14.5 प्रतिशत बढ़कर 209.1 करोड़ रुपये रहा
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Sula Vineyards Q3 Result: भारत के सबसे बड़े और एकमात्र लिस्टेड शराब उत्पादक सुला विनयार्ड्स लिमिटेड (Sula Vineyards Ltd) ने शुक्रवार को सुबह के कारोबार में लगभग चार प्रतिशत की बढ़त दर्ज की। कंपनी ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के लिए शुद्ध मुनाफे और EBITDA के लिहाज से रिकॉर्ड तिमाही रिजल्ट पेश किये। कंपनी की आय में भी मजबूत वृद्धि देखने को मिली। दिसंबर तिमाही में कंपनी की आय सालाना आधार पर 14.5 प्रतिशत बढ़कर 209.1 करोड़ रुपये रही। जबकि एक साल पहले समान तिमाही में कंपनी की आय 182.7 करोड़ रुपये रही थी। तीसरी तिमाही के लिए कंपनी का मुनाफा 16 प्रतिशत बढ़कर 39 करोड़ रुपये रहा। जबकि एक साल पहले दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 34 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 23 की तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर Sula Vineyards का EBITDA 14.6 प्रतिशत बढ़कर 65 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी का EBITDA 57 करोड़ रुपये रहा था।

    कंपनी की EBITDA margin साल-दर-साल आधार पर स्थिर रहते हुए 31 प्रतिशत रही जबकि कंपनी PAT margin सालाना आधार पर पिछले साल की तीसरी तिमाही में रहे 18.6 प्रतिशत से मामूली रूप से बढ़कर 18.8 प्रतिशत रहा।


    M&M Q3 RESULT: मुनाफा बढ़कर 1,528 करोड़, आय 15,349 करोड़ से बढ़कर हुई 21,654 करोड़ रुपये

    वहीं 31 दिसंबर, 2022 को समाप्त नौमाही के लिए Sula Vineyards का रेवन्यू 26.7 प्रतिशत बढ़कर 433.2 करोड़ रुपये हो गया। जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 341.8 करोड़ रुपये रहा था। दिसंबर 2022 को समाप्त नौ महीने की अवधि के लिए कंपनी का शुद्ध मुनाफा भी 81 प्रतिशत बढ़कर 69.7 करोड़ रुपये हो गया। जबकि एक साल पहले की समान अवधि में ये 38.5 करोड़ रुपये रहा था।

    नौ महीने की अवधि के लिए कंपनी का EBITDA margin 440 बेसिस प्वाइंट्स बढ़कर 29.8 प्रतिशत हो गया। जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 25.4 प्रतिशत रहा था।

    सुला वाइनयार्ड्स के एमडी और सीईओ राजीव सामंत (Rajeev Samant, MD and CEO of Sula Vineyards) ने कहा कि प्रीमियम वाइन सेगमेंट बहुत तेज ग्रोथ देखने को मिली। इसके वॉल्यूम वैल्यू ग्रोथ की तुलना में 8-10 प्रतिशत कम रही थी। उन्होंने कहा कि हमारा वाइन टूरिज्म बिजनेस बहुत तेजी से बढ़ा है। अब विजिटर्स की संख्या प्री-पैनडेमिक लेवल पर पहुंच गई है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।