Get App

Sun Pharma Q4 Result: मुनाफे से 2,277.2 करोड़ रुपये के घाटे में आई कंपनी, 3 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का किया ऐलान

सालाना आधार पर चौथी तिमाही में कंपनी का एबिटडा 2,048 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,340.3 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि इसके 2,443 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था

MoneyControl Newsअपडेटेड May 30, 2022 पर 4:30 PM
Sun Pharma Q4 Result: मुनाफे से 2,277.2 करोड़ रुपये के घाटे में आई कंपनी, 3 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का किया ऐलान
चौथी तिमाही में कंपनी को 3,935.7 करोड़ रुपये का वन -टाइम (एकमुश्त घाटा) लॉस हुआ है।

Sun Pharma Q4 Result- देश की दिग्गज फार्मा कंपनी Sun Pharma ने वित्त वर्ष 2021-22 के चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए है। चौथी तिमाही में कंपनी को 2,277.2 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है जबकि वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही में कंपनी को 894.1 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। बता दें कि CNBC-TV18 के पोल में वित्त वर्ष 2021-22 के चौथी तिमाही में कंपनी को 1,719.3 करोड़ रुपये का मुनाफा होने का अनुमान लगाया गया था।

चौथी तिमाही में कंपनी को 3,935.7 करोड़ रुपये का वन -टाइम (एकमुश्त घाटा) लॉस हुआ है।

31 मार्च 2022 को खत्म हुई चौथी तिमाही में कंपनी की आय 10.8 फीसदी बढ़कर 9,446.7 करोड़ रुपये पर रही है जो कि इसके पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 8,523 करोड़ रुपये पर रही थी। वहीं CNBC-TV18 के पोल में इसके 9,634 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।

सालाना आधार पर चौथी तिमाही में कंपनी का एबिटडा 2,048 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,340.3 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि इसके 2,443 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें