Sun Pharma Q4 result: शुद्ध मुनाफा बढ़कर 1,984.5 करोड़, रेवन्यू 10,930.6 करोड़ रुपये

Sun Pharmaceutical Industries ने शुक्रवार 26 मई को वित्त वर्ष 23 की चौथी तिमाही के लिए अपने नतीजों का ऐलान किया। चौथी तिमाही के लिए कंपनी ने 1,984.5 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया। मनीकंट्रोल द्वारा किये गये ब्रोकरेज के एक सर्वेक्षण के 1,808.1 करोड़ रुपये के अनुमान से कंपनी का मुनाफा ज्यादा रहा

अपडेटेड May 26, 2023 पर 5:11 PM
Story continues below Advertisement
Sun Pharmaceutical का रेवन्यू चौथी तिमाही में सालाना आधार पर 9,446.8 करोड़ रुपये से 15.7 प्रतिशत बढ़कर 10,930.6 करोड़ रुपये हो गया
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज (Sun Pharmaceutical Industries) ने कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार 26 मई को वित्त वर्ष 23 की चौथी तिमाही के लिए अपने नतीजों की घोषणा की। मार्च में समाप्त तिमाही के लिए सन फार्मा ने 1,984.5 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया। कंपनी का मुनाफा मनीकंट्रोल द्वारा किये गये ब्रोकरेज के एक सर्वेक्षण के 1,808.1 करोड़ रुपये के अनुमान से अधिक रहा। कंपनी ने एक साल पहले इसी तिमाही में 2,227.38 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया था। ये घाटा मोटे तौर पर 3,935.7 करोड़ रुपये के एक बार के नुकसान के कारण हुआ था।

    वहीं तिमाही आधार पर सन फार्मा का शुद्ध मुनाफा पिछली तिमाही में 2,166 करोड़ रुपये से 8.3 प्रतिशत कम हो गया। कंपनी की निर्यात करने वाली हालोल यूनिट पर यूएस एफडीए (US FDA) के प्रतिबंध के प्रभाव और स्पेशियालिटी बिजनेस में एक मॉडरेशन के कारण तिमाही आधार पर मुनाफे में गिरावट आई।

    चौथी तिमाही में Sun Pharmaceutical का रेवन्यू सालाना आधार पर 15.7 प्रतिशत बढ़कर 10,930.6 करोड़ रुपये हो गया। जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 9,446.8 करोड़ रुपये रहा था। टॉपलाइन भी 10,905.3 करोड़ रुपये के अनुमान से थोड़ा ऊपर रही।


    रेवेन्यू में सालाना वृद्धि स्पेशियलिटी सेगमेंट में डबल डिजिट ग्रोथ और डोमेस्टिक फॉर्मूलेशन बिजनेस में मजबूत बिक्री के साथ-साथ अमेरिकी बाजार में जेनेरिक Revlimid की बिक्री से मिले योगदान के कारण हुई।

    डीलिंग रूम्स में डीलर्स ने एक सरकारी और दूसरे हैवीवेट स्टॉक में कराई बंपर बाईंग, मिलेगा जोरदार मुनाफा

    कंपनी के ऑपरेशनल परफॉर्मेंस में भी सुधार हुआ। लेकिन ये सुधार उल्लेखनीय रूप से नहीं रहा। इसमें कॉन्सर्ट फार्मा (Concert Pharma) के अधिग्रहण के बाद बढ़ी हुई रिसर्च और डेवलपमेंट कॉस्ट और हलोल पर लगाये गये प्रतिबंध के प्रतिकूल प्रभाव के कारण कम सुधार देखने को मिला।

    वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही के लिए EBITDA मार्जिन 25.6 प्रतिशत पर आ गई। जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 24.8 प्रतिशत थी। पिछली तिमाही में EBITDA मार्जिन 26.7 प्रतिशत रही थी।

    इसके आगे भी विश्लेषक और निवेशक हलोल यूनिट में आयात प्रतिबंध (import ban at the Halol unit) और स्पेशियलिटी बिजनेस के लिए कंपनी के ग्रोथ प्लान्स पर बारीकी से नजर बनाये रखेंगे।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।