डीलिंग रूम्स में डीलर्स ने एक सरकारी और दूसरे हैवीवेट स्टॉक में कराई बंपर बाईंग, मिलेगा जोरदार मुनाफा

HINDUSTAN COPPER पर सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इसमें खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी। हिंदुस्तान कॉपर के स्टॉक में डीलर्स की BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की की सलाह है। इसका लक्ष्य डीलर्स ने 110-112 रुपये तय किया है। इसमें HNIs की तरफ से खरीदारी हुई है

अपडेटेड May 26, 2023 पर 9:45 PM
Story continues below Advertisement
RELIANCE के शेयर में डीलर्स ने पोजीशनल खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि ये शेयर 2600 रुपये तक चढ़ सकता है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में तेजी दिखी। मिडकैप में लगातार पांचवें दिन जोरदार तेजी जारी रही। ऑटो स्पेस के स्टॉक्स टॉप गियर में दौड़ते नजर आये। TVS MOTOR, BAJAJ AUTO रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा। APOLLO TYRE, मारुति, M&M, आयशर में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली। वही FMCG में जोरदार तेजी देखने को मिली। लगातार पांचवें दिन निफ्टी FMCG इंडेक्स में तेजी रही। ITC और VARUN BEVERAGES के शेयर ऑल टाइम हाई पर पहुंचे। वहीं आज ब्रोकरेज हाउसेज के डीलिंग रूम्स में आज एक सरकारी कंपनी के स्टॉक में हलचल रही। दूसरे हैवीवेट स्टॉक में भी डीलिंग रूम्स में एक्शन नजर आया। आज डीलर्स ने हिंदुस्तान कॉपर और रिलायंस के शेयरों में खरीदारी की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

    HINDUSTAN COPPER

    सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने इस सरकारी कंपनी में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान कॉपर के स्टॉक में डीलर्स की BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की रणनीति अपनाने की सलाह है। उन्होंने इसका लक्ष्य 110-112 रुपये तय किया है। वहीं HNIs की तरफ से इस शेयर में खरीदारी देखने को मिली है। आज शेयर में नई खरीदारी हुई है।

    Jockey और Speedo ब्रांड के प्रोडक्ट्स बनाने वाली Page Industries का शेयर 11% फिसला


    RELIANCE

    दूसरे शेयर के रूप में डीलर्स ने बाजार के हैवीवेट शेयर पर दांव लगाया है। डीलर्स ने रिलायंस के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी। डीलर्स की इसमें पोजीशनल खरीदारी की राय है। इसका लक्ष्य 2600 रुपये तय किया है। इस शेयर में FIIs की तरफ से खरीदारी देखने को मिली। शेयर में शॉर्ट कवरिंग नजर आई। इसका OI 3% गिरा है।

    (डिस्क्लोजर: Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।