Jockey और Speedo ब्रांड के प्रोडक्ट्स बनाने वाली Page Industries का शेयर 11% फिसला

Page Industries का शेयर आज 26 मई को सुबह के कारोबार में 11 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ दिखा। कंपनी ने FY23 की मार्च तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा में 59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78.4 करोड़ रुपये रहा। जबकि तिमाही आधार पर शुद्ध मुनाफे में 37 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली

अपडेटेड May 26, 2023 पर 3:24 PM
Story continues below Advertisement
Page Industries का शेयर आज सुबह 10:36 बजे एनएसई पर 11.44 प्रतिशत गिरकर 36,415 रुपये पर कारोबार कर रहा था
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Page Industries share price: पेज इंडस्ट्रीज (Page Industries) का मार्च को समाप्त तिमाही में सुस्त प्रदर्शन दिखाने के एक दिन बाद आज 26 मई को सुबह के कारोबार में पेज इंडस्ट्रीज के शेयरों में 11 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। कंपनी ने FY23 की मार्च तिमाही में शुद्ध मुनाफे में 59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78.4 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया। तिमाही आधार पर शुद्ध मुनाफे में दिसंबर तिमाही में रिपोर्ट किए गए मुनाफे 124 करोड़ रुपये से अबकी बार मुनाफा 37 प्रतिशत कम हो गया। ये कंपनी जॉकी और स्पीडो ब्रांड के तहत प्रोडक्ट्स बनाती और बेचती है। कंपनी ने वित्त वर्ष 22 की चौथी तिमाही में 1,111.11 करोड़ रुपये की तुलना में 12.8 प्रतिशत कम 969.09 करोड़ रुपये का रेवन्यू कमाया।

    एक चुनौतीपूर्ण आर्थिक माहौल और खपत में कमी की वजह से मुनाफे में कमी आई। इससे कंपनी की EBITDA मार्जिन एक साल पहले के 24 प्रतिशत से घटकर चौथी तिमाही में 13.9 प्रतिशत हो गई। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज कहा कि मुख्य रूप से फैक्ट्री ओवरहेड्स, उच्च विज्ञापन और प्रचार (ए एंड पी) और कर्मचारियों लागत के कारण मार्जिन में तेजी से गिरावट आई है।

    स्टॉक पर क्या कहते हैं ब्रोकरेजेज


    मॉर्गन स्टेनली का मानना ​​है कि चौथी तिमाही के आंकड़े प्रबंधन की उम्मीदों से कमजोर रहे और बाजार की उम्मीदों से भी कम रहे।

    Aster DM Healthcare का शेयर 6% फिसला, चौथी तिमाही में मुनाफा 24.5% घटने से लुढ़का स्टॉक

    आज सुबह 10:36 बजे एनएसई पर पेज इंडस्ट्रीज (Page Industries) का शेयर 11.44 प्रतिशत गिरकर 36,415 रुपये पर पहुंच गया। स्टॉक ने 12 महीने की अवधि में 1.56 प्रतिशत का निगेटिव रिटर्न दिया है। जबकि सालाना आधार पर यह 2 प्रतिशत गिर गया।

    Kotak Institutional Equities ने स्टॉक पर बिकवाली की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का टारगेट प्राइस 35000 रुपये से घटाकर 33000 रुपये तय किया है। इन्होंने FY24-25 के लिए इसका EPS अनुमान भी 20-24 प्रतिशत तक घटाया है।

    Nuvama Institutional Equities ने स्टॉक पर रेटिंग को होल्ड से डाउनग्रेड करके रिड्यूस रेटिंग दी है। इसका लक्ष्य 36,800 रुपये निर्धारित किया है।

    ICICI Securities ने FY24-25 के लिए इसका EPS अनुमान भी 16 प्रतिशत तक घटाया है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 43,500 रुपये से घटाकर 41,000 रुपये तय किया है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।