Aster DM Healthcare share price: एस्टर डीएम हेल्थकेयर (Aster DM Healthcare) के शेयरों में 26 मई को शुरुआती कारोबार में लगभग 6 प्रतिशत की गिरावट आई। निवेशकों ने मार्च को समाप्त तिमाही के लिए अपने शुद्ध मुनाफे में गिरावट दर्ज करने के बाद स्टॉक से किनारा कर लिया। हेल्थकेयर कंपनी ने जनवरी-मार्च में अपने शुद्ध मुनाफे में 24.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 170.8 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया। जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 226 करोड़ रुपये रहा था। बॉटमलाइन में गिरावट मुख्य रूप से गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल (Gulf Cooperation Council (GCC) राज्यों और भारत में पांच नए अस्पतालों के लॉन्च के कारण रही।
नए अस्पताल शुरू करने की लागत ने भी कंपनी के ऑपरेशंस परफॉर्मेंस को नीचे खींच लिया। नतीजतन EBITDA मार्जिन साल भर पहले की अवधि में 17 प्रतिशत से घटकर चौथी तिमाही में 15.5 प्रतिशत हो गई।
हालांकि कंपनी का रेवन्यू पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 2,727.8 करोड़ रुपये के मुकाबले 19.6 प्रतिशत बढ़कर 3,262.3 करोड़ रुपये हो गया।
दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर एनएसई पर एस्टर डीएम हेल्थकेयर (Aster DM Healthcare) के शेयर पिछले बंद भाव से 3.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 268.20 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। कंपनी के लगभग आठ लाख शेयरों में एक्सचेंजों पर खरीद-फरोख्त देखने को मिली। ये वॉल्यूम एक महीने के डेली कारोबार के औसत तीन लाख शेयरों से अधिक रहा।
कंपनी ने 126 फार्मेसीज और 91 लैब्स और कलेक्शन सेंटर्स को खोलते हुए भारत में विस्तार पर अपना फोकस करने पर भी जोर दिया।
कंपनी ने कहा है कि उसका बोर्ड जीसीसी राज्यों में कारोबार की बिक्री के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए प्रस्तावों की समीक्षा करेगा। इस मोर्चे पर अधिक स्पष्टता निवेशकों द्वारा 26 मई को बाद में होने वाली अर्निंग कॉल के बाद बारीकी से ट्रैक की जाएगी।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)