Mphasis का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, Motilal Oswal के 2 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल

निफ्टी में 18400, 18500 और 18600 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि 18500, 18400 और 18300 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 43700, 43800 और 44000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं 43700, 43600 और 43500 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स नजर आये

अपडेटेड May 26, 2023 पर 1:59 PM
Story continues below Advertisement
Mphasis पर Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने 2000 के स्ट्राइक पर सस्ता ऑप्शन लेने की सलाह दी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    जून सीरीज की शानदार शुरुआत के साथ निफ्टी में करीब सवा सौ अंकों की तेजी नजर आई। निफ्टी बैंक में भी निचले स्तरों से 260 अंकों की रिकवरी दिखी। टेक शेयर तेजी के टशन में दिखाई दे रहे हैं। निफ्टी IT इंडेक्स करीब डेढ़ परसेंट भागा। इस हफ्ते 3 परसेंट से ज्यादा के रिटर्न दिये। मेटल शेयरों का भी खूब जलवा दिखा। निफ्टी मेटल इंडेक्स हफ्ते भर में 5 परसेंट दौड़ा। इस बीच आज Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। इसके साथ उन्होंने कम समय में कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन कॉल भी बताया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

    Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

    आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 18400, 18500 और 18600 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 18500, 18400 और 18300 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 43700, 43800 और 44000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 43700, 43600 और 43500 के स्तर पर नजर आये।


    Motilal Oswal की शिवांगी सरडा की बैंक निफ्टी और निफ्टी पर राय

    शिवांगी ने इंडेक्स पर राय देते हुए इस पर पॉजिटिव नजरिया अपनाया। उन्होंने कहा कि निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों पर हमारा नजरिया बुलिश है। दोनों इंडेक्स में गिरावट पर खरीदारी करने की राय होगी।

    Praj Industries के शेयर ने लगाई 7% की छलांग, चौथी तिमाही में मुनाफे 53% की वृद्धि से उछला स्टॉक

    Motilal Oswal की शिवांगी सरडा के शानदार एफएंडओ कॉल्स

    Titan Future : खरीदें - 2760 रुपये, टारगेट - 2860 रुपये, स्टॉपलॉस - 2700 रुपये

    TVS Motor Future : खरीदें - 1283 रुपये, टारगेट - 1340 रुपये, स्टॉपलॉस - 1265 रुपये

    आज का सस्ता ऑप्शनः Mphasis

    आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए शिवांगी सरडा ने कहा कि उन्होंने Mphasis पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Mphasis की जून की एक्सपायरी वाली 2000 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। शिवांगी सरडा ने कहा कि इसमें 60.50 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 90 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 39 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।