Sun Pharma Q4: फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज ने आज 22 मई को FY24 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 33 फीसदी बढ़ गया है। कंपनी ने इस अवधि में 2654.5 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है। नतीजों के बीच कंपनी के शेयरों में आज 1.21 फीसदी की तेजी देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 1559.80 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 3.74 लाख करोड़ रुपये हो गया है।
