FY23 में Tata AIA Life का शानदार प्रदर्शन, नेट प्रॉफिट में 615% का उछाल

वित्त वर्ष 2023 के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 506 करोड़ रुपये रहा। संबंधित अवधि में टाटा ग्रुप की इस कंपनी का नया बिजनेस प्रीमियम बढ़कर 7,093 करोड़ रुपये हो गया और इसमें वित्त वर्ष 2022 के मुकाबले 59 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई। वित्त वर्ष 2022 में नया बिजनेस प्रीमियम 4,455 करोड़ रुपये था। कंपनी के कुल प्रीमियम में 42 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई और यह आंकड़ा 20,503 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड Jun 20, 2023 पर 4:31 PM
TATA AIA के के रिन्यूअल प्रीमियम में 32 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई और यह प्रीमियम 11,964 करोड़ रुपये रहा।

Tata AIA Life Insurance ने पिछले वित्त वर्ष में अपनी नेट इनकम में कई गुना की बढ़ोतरी दर्ज की है। वित्त वर्ष 2023 के दौरान कंपनी की नेट इनकम 506 करोड़ रुपये रही, जबकि एक साल पहले कंपनी की इनकम सिर्फ 71 करोड़ रुपये थी।

संबंधित अवधि में टाटा ग्रुप की इस कंपनी का नया बिजनेस प्रीमियम बढ़कर 7,093 करोड़ रुपये हो गया और इसमें वित्त वर्ष 2022 के मुकाबले 59 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई। वित्त वर्ष 2022 में कंपनी का नया बिजनेस प्रीमियम 4,455 करोड़ रुपये था। कंपनी का दावा है कि प्राइवेट लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों की बिजनेस प्रीमियम सेगमेंट आधारित इनकम के मामले में वह तीसरे नंबर पर है।

वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान, कंपनी के कुल प्रीमियम में 42 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई और यह आंकड़ा 20,503 करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले साल यानी वित्त वर्ष 2022 में यह आंकड़ा 14,445 करोड़ था। इस तरह, वित्त वर्ष 2023 के दौरान कंपनी के नेट प्रॉफिट में 615 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई और यह 506 करोड़ रुपये रहा।

5% चढ़ सकता है प्राइवेट बीमा कंपनी का स्टॉक, डीलर्स ने करवाई जोरदार खरीदारी


संबंधित अवधि के दौरान कंपनी का रिटेल सम एश्योर्ड 44 पर्सेंट से भी ज्यादा की बढ़ोतरी के साथ 4,43,479 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जबकि वित्त वर्ष 2022 में यह आंकड़ा 3,07,804 करोड़ रुपये था। इस बढ़ोतरी की वजह से कंपनी का मार्केट शेयर बढ़कर 27 पर्सेंट हो गया, जबकि वित्त वर्ष 2022 में इसका मार्केट शेयर 21 पर्सेंट था।

वित्त वर्ष 2022-23 में Tata AIA Life Insurance के रिन्यूअल प्रीमियम में पिछले साल के मुकाबले 32 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई और इससे हासिल रेवेन्यू 11,964 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान एसेट अंडर मैनेजमेंट 21 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 71,006 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। संबंधित अवधि में कंपनी का डेथ क्लेम सेटलमेंट (निजी) रेशियो भी बेहतर हुआ और यह पिछले साल के 98.53 पर्सेंट से बढ़कर 99.01 पर्सेंट हो गया।

पिछले वित्त वर्ष में कंपनी का पर्सिस्टेंसी रेशियो भी बेहतर हुआ। इस रेशियो से पता चलता है कि कितने पॉलिसीधारकों ने दूसरे साल भी अपनी पॉलिसी रिन्यू कराई और कंपनी के साथ बने रहे। वित्त वर्ष 2022 में जहां कंपनी का पर्सिस्टेंसी रेशियो 87.76 पर्सेंट था, वहीं 2023 में यह बढ़कर 88.1 पर्सेंट हो गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।