5% चढ़ सकता है प्राइवेट बीमा कंपनी का स्टॉक, डीलर्स ने करवाई जोरदार खरीदारी

REC पर यतिन मोता ने कहा कि इस शेयर में डीलर्स की बुलिश राय है। आरईसी के शेयर में डीलर्स ने BTST करने की सलाह यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की राय दी है। डीलर्स को लगता है कि इस शेयर में 3-4% की तेजी नजर आ सकती है। म्युचुअल फंड्स की तरफ से आज इस शेयर में खरीदारी देखने को मिली है

अपडेटेड Jun 20, 2023 पर 6:58 PM
ICICI LOMBARD पर यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स को लगता है कि इस स्टॉक में 4-5% की पोजीशनल तेजी देखने को मिल सकती है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बाजार में रिकवरी का मूड नजर आया। निफ्टी निचले स्तरों से 100 प्वाइंट सुधरा। जबकि बैंक निफ्टी 200 प्वाइंट सुधरा। वहीं, लगातार 7वें दिन निफ्टी मिडकैप इंडेक्स चढ़ा। चीन के रेट कट के बाद मेटल शेयरों में तेजी नजर आई।जिंदल स्टील और हिंद कॉपर 2% से ज्यादा चढ़कर कारोबार करते नजर आये। उधर IT और ऑटो शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। टाटा मोटर्स 7 साल के शिखर पर पहुंचा। इधर ब्लॉक डील के बाद HDFC AMC का शेयर 8% से ज्यादा उछलकर वायदा का टॉप गेनर बना। वहीं आज बाजार के इस माहौल में डीलिंग रूम्स में डीलर्स ने आरईसी और आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के शेयर में दांव लगाया है। सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता की पड़ताल के अनुसार दोनों स्टॉक्स में डीलर्स ने खरीदारी की राय अपने क्लाइंट्स को दी

    REC

    डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से यतिन मोता ने कहा कि इस शेयर में डीलर्स की बुलिश राय है। डीलर्स ने आरईसी के शेयर में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। डीलर्स के मुताबिक इस शेयर में 3-4% की तेजी मुमकिन है। इस शेयर में म्युचुअल फंड्स की तरफ से आज खरीदारी देखने को मिली है।

    Prabhudas Lilladher के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, Indus Towersl का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा


    ICICI LOMBARD

    यतिन मोता ने कहा कि इंश्योरेंस शेयरों को लेकर एनालिस्ट बुलिश नजर आ रहे हैं। आज डीलर्स ने प्राइवेट सेक्टर के बीमा स्टॉक पर दांव लगाया है। अच्छी कमाई के लिए डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स से आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के शेयर में खरीदारी करने की सलाह दी।

    डीलर्स के मुताबिक इस स्टॉक में 4-5% की पोजीशनल तेजी संभव है। शेयर में FIIs की तरफ से नई खरीदारी नजर आई है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।