चीन के द्वारा रेट कट किये जाने के बाद बाजार में मेटल शेयरों में आज रौनक नजर आई। जिंदल स्टील (Jindal Steel )और हिंद कॉपर (HIND COPPER) जैसे शेयरों में 2 परसेंट से ज्यादा का उछाल देखने को मिला। उधर, IT और रियल्टी शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। इस बीच आज Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। इसके साथ उन्होंने कम समय में कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन कॉल भी बताया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 18700, 18800 और 18900 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 18700, 18600 और 18500 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 43500, 43600 और 43800 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 43300, 43200 और 43000 के स्तर पर नजर आये।
Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत के शानदार एफएंडओ कॉल्स
Canara Bank Future : बेचें - 304 रुपये, टारगेट - 296/290/285 रुपये, स्टॉपलॉस - 308 रुपये
DLF Future : खरीदें - 490 रुपये, टारगेट - 505/510 रुपये, स्टॉपलॉस - 485 रुपये
REC Future : खरीदें - 157 रुपये, टारगेट - 161/163 रुपये, स्टॉपलॉस - 155 रुपये
आज का सस्ता ऑप्शनः Indus Towers
आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने कहा कि उन्होंने Indus Towers पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Indus Towers की जून की एक्सपायरी वाली 162.5 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। शिल्पा राउत ने कहा कि इसमें 4.20 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 10 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 2 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)