बाजार का मूड मॉनसून की देरी ने खराब किया। निफ्टी 18700 के नीचे फिसला। ऑटो और FMCG शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिला। लेकिन मिडकैप शेयरों में अच्छी रिकवरी देखने को मिली। ऐसे बाजार में कमाई के लिए आशीष बहेती ने एक्साइड पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि राजेश पालवीय ने इंटलेक्ट डिजाइन एरीना में एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा शिवांगी सरडा ने ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक पर दांव लगाया। जबकि नरेंद्र सोलंकी ने सूर्या रोशनी पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Exide
आशीष बहेती ने Exide के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जून की एक्सपायरी वाली 217 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 5 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 7.5 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 3 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
राजेश पालवीय ने Intellect Design Arena पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Intellect Design Arena में 623 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 635/640 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 616 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Olectra Greentech
शिवांगी सरडा ने Olectra Greentech पर खरीदारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि Olectra Greentech में 981 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 1020 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 960 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Surya Roshni
नरेंद्र सोलंकी ने मिडकैप सेगमेंट से Surya Roshni का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Surya Roshni के स्टॉक में मिड से लॉन्ग टर्म के नजरिये से 839 रुपये के आस-पास खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम अवधि में 941 का टारगेट देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )