Today's Top Brokerages Calls: इंडिगो, जेबी केमिकल्स, आईसीआईसीआई लोम्बार्ड और बैंक ऑफ बड़ौदा हैं ब्रोकर्स के रडार पर

INDIGO पर मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट रेटिंग देकर इसके शेयर का लक्ष्य 3126 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी ने 500 ए320 फैमिली एयरक्राफ्ट के एक और ऑर्डर का ऐलान किया है। इसे 2030-35 में डिलीवर किया जाएगा। कंपनी के पेंडिंग एयरक्राफ्ट ऑर्डर इस ऑर्डर के साथ करीब 1,000 तक पहुंच गए हैं

अपडेटेड Jun 20, 2023 पर 10:08 AM
Story continues below Advertisement
JB Chemicals and Pharmaceuticals पर जेफरीज ने खरीदारी की रेटिंग देकर लक्ष्य 2680 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि ये सबसे तेजी से बढ़ने वाली घरेलू फार्मा कंपनी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    आज इंटरग्लोब एविएशन (INDIGO) का शेयर फोकस में रहेगा। कंपनी ने एयरबस को 500 A320 फैमिली एयरक्राफ्ट का ऑर्डर दिया है। इंटरग्लोब एविएशन का कहना है कि एयरक्राफ्ट की डिलिवरी 2030-35 के बीच होगी। ऑर्डर-बुक में A320NEO, A321NEO और A321XLR एयरक्राफ्ट शामिल हैं। एयरबस के साथ ये अब तक का सबसे बड़ा सिंगल एयरक्राफ्ट ऑर्डर है। इससे ये स्टॉक फिर से ब्रोकरेज के रडार पर आया है। मॉर्गन स्टैनली ने इस पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इसके साथ ही जेबी केमिकल्स, आईसीआईसीआई लोम्बार्ड और बैंक ऑफ बड़ौदा पर भी ब्रोकरेज फर्मों ने दांव लगाया है। जानते हैं किस स्टॉक पर क्या है ब्रोकरेज फर्मों की रेटिंग-

    MORGAN STANLEY ON INDIGO

    मॉर्गन स्टैनली ने इंडिगो पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 3126 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी ने 500 ए320 फैमिली एयरक्राफ्ट के एक और ऑर्डर की घोषणा की है। इसे 2030-35 में डिलीवर किया जाएगा। इस ऑर्डर के साथ कंपनी के पेंडिंग एयरक्राफ्ट ऑर्डर करीब 1,000 तक पहुंच गए हैं। मार्केट शेयर और मार्जिन दो प्रमुख चालक रहे हैं, दोनों निकट अवधि में बढ़ने की संभावना है।

    JEFFERIES ON JB Chemicals and Pharmaceuticals


    जेफरीज ने जेबी केमिकल्स पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 2680 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि जेबी केमिकल्स एंड फार्मास्युटिकल्स सबसे तेजी से बढ़ने वाली घरेलू फार्मा कंपनी है। कार्डिएक और गैस्ट्रो में थेरेपी डोमिनेंस से इसकी ग्रोथ हो रही है। मुख्य ब्रांड्स से लाइफ साइकल मैनेजमेंट, नये लॉन्चेस से ग्रोथ को बढ़ावा मिल रहा है। Lozenges से कॉन्ट्रैक्ट करने से एक्सपोर्ट में भी इजाफा होगा।

    सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

    CLSA ON ICICI LOMBARD

    सीएलएसए ने आईसीआईसीआई लोम्बार्ड पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1550 रुपये प्रति शेयर तय किया है। मोटर को छोड़कर सभी सेगमेंट में इंडस्ट्री के मुकाबले इसका कारोबार में तेजी से बढ़ रहा है।

    JP MORGAN ON BANK OF BAORDA

    जेपी मॉर्गन ने बैंक ऑफ बड़ौदा पर ओवरवेट रेटिग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 230 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि बैंक मार्केट शेयर सुधर रहा है। प्राइवेट बैंकों के मुकाबले रिटेल लोन ग्रोथ तेज है। एसेट क्वालिटी में तेजी से सुधार हुआ है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।