Tata Chemicals Q1 Result: मुनाफा 86.3% बढ़कर 637 करोड़ रुपए रहा, आय में दिखी 34.2% की बढ़त

30 जून 2022 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड एबिटडा 601 करोड़ रुपये से बढ़कर 1015 करोड़ रुपये पर रही है । जो कि 68.9 फीसदी की बढ़त दर्शाता है

अपडेटेड Aug 10, 2022 पर 10:18 AM
साल -दर -साल आधार पर पहली तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड एबिटडा मार्जिन 20.2 फीसदी से बढ़कर 25.4 फीसदी पर रही है।

Tata Chemicals Q1 Result: टाटा केमिकल ने 30 जून 2022 को खत्म हुई पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए है। वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही टाटा केमिकल (Tata Chemicals) का कंसोलिडेटेड मुनाफा 86.3 फीसदी बढ़कर 637 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि वित्त वर्ष 2022 की पहली तिमाही में 342 करोड़ रुपये पर रहा था।

इसी तरह 30 जून 2022 को समाप्त वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 34.2 फीसदी की बढ़त के साथ 3995 करोड़ रुपये पर रही है जो कि वित्त वर्ष 2022 की पहली तिमाही में 2978 करोड़ रुपये पर रही थी।

30 जून 2022 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड एबिटडा 601 करोड़ रुपये से बढ़कर 1015 करोड़ रुपये पर रही है । जो कि 68.9 फीसदी की बढ़त दर्शाता है।


साल -दर -साल आधार पर पहली तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड एबिटडा मार्जिन 20.2 फीसदी से बढ़कर 25.4 फीसदी पर रही है।

कल यानी 08 अगस्त के कारोबार में Tata Chemicals का शेयर एनएसई पर 8.50 रुपये यानी 0.90 फीसदी की बढ़त के साथ 957 रुपये पर बंद हुआ। स्टॉक का वर्तमान वॉल्यूम 1,140,055 शेयरों का है। स्टॉक का 52 वीक हाई 1,158.00 रुपये पर है जबकि 52 वीक लो 440.90 रुपये पर है। कंपनी का मार्केट कैप 24,380 करोड़ रुपये पर है।

यह भी पढ़ें- Tata Consumer Products Q1 Preview: लो बेस के कारण मुनाफे में 42.5% की बढ़त की उम्मीद

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।