देश की जानी मानी Tata Consumer Products कल अपने नतीजे घोषित करने वाली है। अनुमान है कि 30 जून 2022 को खत्म हुई 2023 की पहली तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड मुनाफे में सालाना आधार पर 42.5 फीसदी की बढ़त होगी। वहीं तिमाही आधार पर 21 फीसदी की बढ़त होगी।
देश की जानी मानी Tata Consumer Products कल अपने नतीजे घोषित करने वाली है। अनुमान है कि 30 जून 2022 को खत्म हुई 2023 की पहली तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड मुनाफे में सालाना आधार पर 42.5 फीसदी की बढ़त होगी। वहीं तिमाही आधार पर 21 फीसदी की बढ़त होगी।
इसी अवधि में कंपनी के कंसोलिडेटेड रेवेन्यू में सालाना आधार पर 8.4 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है जबकि तिमाही आधार पर कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ 2.7 फीसदी हल्की बढ़त के साथ सपाट रह सकती है।
मनीकंट्रोल की तरफ से 5 ब्रोकरजेज हाउस की तरफ से कराए गए पोल से निकलकर आया है कि 30 जून 2022 को समाप्त पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 264 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 3,261 करोड़ रुपये रह सकता है।

बता दें कि वित्त वर्ष 2022 की पहली तिमाही में कंपनी को 3,009 करोड़ रुपये की आय पर 185 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था जबकि पिछली तिमाही यानी जनवरी मार्च तिमाही में कंपनी को 3,175 करोड़ रुपये के आय पर 218 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।
बाजार जानकारों का कहना है कि डोमेस्टिक ब्रेवरीज और फूड कारोबार में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी जबकि इंटरनेशनल ब्रेवरीज कारोबार में सुस्ती देखने को मिल सकती है।
Kotak Institutional Equities का कहना है कि 30 जून 2022 को समाप्त तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड रेवेन्यू में 8.6 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इस अवधि में कंपनी के घरेलू चाय कारोबार में सालाना आधार पर 1 फीसदी की वैल्यू ग्रोथ देखने को मिल सकती है। जबकि चाय कारोबार के वॉल्यूम में सालाना आधार पर 4 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिल सकती है।
Kotak Institutional Equities का मानना है कि जून तिमाही में कंपनी के भारतीय फूड कारोबार की ग्रोथ सालाना आधार पर 17 फीसदी जबकि कंपनियों की सहायक कंपनियों की ग्रथ सालाना आधार पर 8 फीसदी रह सकती है। हालांकि मुद्रास्फीति में बढ़ोतरी के चलते तिमाही आधार पर कंपनी के मार्जिन पर दबाव देखने को मिल सकता है।
मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।