Tata Chemicals Q4 Results: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा केमिकल ने आज 29 अप्रैल को FY24 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी ने 841 करोड़ रुपये का नेट लॉस दर्ज किया है। कंपनी ने एक साल पहले की इसी अवधि में 692 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। कंपनी के शेयरों में आज करीब 2 फीसदी की गिरावट देखी गई और यह स्टॉक 1099 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इस गिरावट के साथ कंपनी का मार्केट कैप 27,997 करोड़ रुपये पर आ गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 1,349.70 रुपये और 52-वीक लो 933 रुपये है।
