Tata Coffee Q4 Result : टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कॉफी (Tata Coffee) ने वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की सब्सिडियरी कंपनी टाटा कॉफी का मुनाफा मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 19.7 फीसदी बढ़ा है। कंपनी ने इस दौरान 48.8 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड प्रॉफिट दर्ज किया है। कमजोर ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस के बावजूद कंपनी के मुनाफे में यह बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसके अलावा, कंपनी ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 3 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड की घोषणा भी की है।
