TATA Consumer Products Q4 Results: 21.2% बढ़ा मुनाफा, 8.45 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का किया ऐलान

साल दर साल आधार पर चौथी तिमाही में कंपनी का एबिटा 15.2 फीसदी की बढ़त के साथ 511.6 करोड़ रुपये पर रहा है जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 444.3 करोड़ रुपये पर था। वहीं एबिटडा मार्जिन पिछली तिमाही के 14 फीसदी से बढ़कर 14.1 फीसदी पर आ गई है

अपडेटेड Apr 25, 2023 पर 4:49 PM
चौथी तिमाही में कंपनी की रेवेन्यू साल- दर-साल आधार पर 14 फीसदी बढ़ी है और यह 3,618.7 करोड़ रुपये पर आ गई है।

TATA Consumer Products Q4 Results: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट (TATA Consumer Products) के लिए मार्च तिमाही के नतीजे अनुमान से कहीं अधिक बेहतर रहे है। मार्च तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 21.2 फीसदी बढ़ा है। कंपनी ने आज 31 दिसंबर 2023 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस अवधि में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 21.2 फीसदी की बढ़त के साथ 289.6 करोड़ रुपये पर रहा है जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 239 करोड़ रुपये पर था। हालांकि CNBC-TV18 के पोल में इसके 265 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।

चौथी तिमाही में आय14% बढ़ी

इसी तरह चौथी तिमाही में कंपनी की रेवेन्यू साल- दर-साल आधार पर 14 फीसदी बढ़ी है और यह 3,618.7 करोड़ रुपये पर आ गई है। जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी की रेवेन्यू 3,175.4 करोड़ रुपये पर रही थी।


बता दें कि 31 दिसंबर 2023 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में कंपनी की रेवेन्यू 3,528 करोड़ रुपये का अनुमान CNBC-TV18 द्वारा किया गया था। चौथी तिमाही में कंपनी ने 8.45 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का एलान किया है।

एबिटा 511.6 करोड़ रुपये पर रहा

साल दर साल आधार पर चौथी तिमाही में कंपनी का एबिटा 15.2 फीसदी की बढ़त के साथ 511.6 करोड़ रुपये पर रहा है जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 444.3 करोड़ रुपये पर था। वहीं एबिटडा मार्जिन पिछली तिमाही के 14 फीसदी से बढ़कर 14.1 फीसदी पर आ गई है।

हालांकिCNBC-TV18 के पोल में वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में कंपनी का एबिटा 472 करोड़ रुपये और एबिटडा मार्जिन 13.4 फीसदी पर रहने का अनुमान किया गया था।

Nifty मई में हिट कर सकता है नया हाई, मेटल और फाइनेंशियल शेयरों में दिखेगी जोरदार तेजी : संजीव भसीन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।