Nifty मई में हिट कर सकता है नया हाई, मेटल और फाइनेंशियल शेयरों में दिखेगी जोरदार तेजी : संजीव भसीन

संजीव ने का कि वे अक्टूबर 2022 में अनुपम रसायन पर बुलिश थे। बाजार में सुस्ती के बावजूद ये स्टॉक 45 फीसदी ऊपर है। संजीव में कहा कि उनका अगली पसंद एसडब्ल्यू सोलर है। इसका 40 फीसदी स्वामित्व रिलायंस एनर्जी के पास है। इसे पिछले साल 18 करोड़ की इक्विटी और 800 करोड़ रुपये की ऑर्डर बुक मिली है। जबकि वे अप्रैल के अंत तक कंपनी दो बड़े ऑर्डर मिलने वाले हैं । SW Solar भी दिवाली तक अपनी मौजूदा कीमत 300 रुपये से दोगुना हो सकता है

अपडेटेड Apr 25, 2023 पर 4:49 PM
Story continues below Advertisement
संजीव ने बताया कि वे लार्जकैप में ग्रासिम, एबी कैपिटल, टाटा स्टील, हिंडाल्को और जेएसडब्ल्यू स्टील में बुलिश हैं। वे मेटल सेक्टर पर ओवरवेट हैं
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बाजार दिग्गज और आईआईएफएल फाइनेंस के निदेशक संजीव भसीन ने बाजार के सेक्टोरल आउटलुक के साथ इसकी संभावित चाल पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने इस मुद्दे पर भी अपनी राय रखी कि भारतीय बाजार अमेरिका और ग्लोबल मार्केट के आगामी आंकड़ों पर कैसी प्रतिक्रिया दे सकते हैं। CNBCTV18 के साथ हुई बातचीत में उन्होंने ये भी बताया कि वे भारत की ग्रोथ स्टोरी को लेकर इतने उत्साहित क्यों हैं। बाजार पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि अप्रैल के शुरुआती 15 दिनों ने फरवरी और मार्च के सारे दुख को दूर कर दिया है। अब बाजार अप्रैल महीने में शानदार क्लोजिंग देने के लिए आगे बढ़ रहा है।

    मई 2023 में निफ्टी लगाएगा नया हाई

    संजीव का मानना है कि मई 2023 में निफ्टी नया हाई लगा सकता है। इस बातचीत में उन्होंने कहा कि 16800 पर बाजार काफी ओवरसोल्ड था। लेकिन 17500 पर अब संतुलित दिख रहा है। एक बार निफ्टी के 18500 का स्तर पार करने पर हम बुल मार्केट की बात करने लगेंगे। भारत हर पैमाने पर तुलनात्मक रूप से बेहतर नजर आ रहा है।


    टीसीएस और इंफोसिस से मिली निराशा को डीएलफ और गोदरेज प्रॉपर्टीज ने दूर किया

    उन्होंने आगे कहा कि टीसीएस और इंफोसिस से मिली निराशा को डीएलफ और गोदरेज प्रॉपर्टीज ने दूर कर दिया है। अब अगला हफ्ता शानदार होने जा रहा है। उसे बाद 15 मई तक बाजार नया हाई लगाता नजर आएगा। इसमें बैंक निफ्टी लीडिंग भूमिका निभाएगा। बाजार पर बात करते हुए उन्होंने आगे कहा कि कुछ म्यूचुअल फंडों द्वारा अपनी खातों की रिबैलेंसिंग और टीसीएस-इंफोसिस के कमजोर नतीजों के चलते बाजार पर दबाव बना था।

    बाजार पर दबाव के बीच मिडकैप रहे स्टार परफॉर्मर

    बाजार पर दबाव के बावजूद मिडकैप स्टार परफॉर्मर रहे हैं। डीएलएफ ने नया हाई लगाया है। जबकि गोदरेज प्रॉपर्टीज में 40 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। बैंक ऑफ बड़ौदा जैसे सरकारी बैंकों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। डॉलर इंडेक्स 100 के नीचे फिसलकर 98 का स्तर छू सकता है। ऐसे में मेटल इंडेक्स काफी अहम भूमिका निभाने जा रहा हैं।

    जून-जुलाई तक ब्याज दरों में कटौती मुमकिन

    संजीव का ये भी मानना है कि जून-जुलाई तक हमें ब्याज दरों में कटौती देखने को मिल सकती है। इसके अलावा महंगाई में कमी और आरबीआई की तरफ से ब्याज दरों में बढ़ोतरी न होने से भारत बेहतर स्थिति में नजर आ रही है। आगे बाजार की नजर कंपनियों के नतीजों पर रहेगी। आगे चलकर मेटल. सीमेंट, बैंक, रियल एस्टेट और छोटे मझोले शेयर हमें आउटपरफॉर्म करते नजर आएंगे।

    18150 का स्तर पार करते ही निफ्टी पकड़ेगा नई तेजी

    संजीव भसीन का मानना है कि 18150 का स्तर पार करते ही निफ्टी नई तेजी पकड़ेगा। संजीव ने बताया कि उन्होंने HCL Tech, Tech Mahindra और Persistent Systems में खरीदार कराई थी। इनमें हाल ही अच्छा रिटर्न मिला है। उन्होंने ये भी बताया कि वो मेटल स्टॉक पर ओवरवेट हैं। Grasim, Hindalco, Tata steel जैसे शेयरों में उन्हें कमाई के अच्छे मौके नजर आ रहे हैं। L&T भी संजीव भसीन को अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा कि अब हमें स्मार्ट मनी का प्रवाह आईटी से निकलकर सिक्लिकल सेक्टर की तरफ जाता नजर आएगा।

    अभी इंफोसिस में खरीदारी की सलाह नहीं

    उनका ये भी मानना है कि डॉलर के मुकाबले रुपया अब और कमजोर नहीं होगा। जिसकी वजह से आईटी शेयरों में हमें कुछ समय के लिए ठहराव देखने को मिल सकता है। ऐसे में अभी इंफोसिस में खरीदने की सलाह नहीं होगी। हालांकि HCL Tech, Tech Mahindra और Persistent Systems में SIP की जा सकती है।

    बॉश, टाटा मोटर्स के साथ ही डीएलएफ और गोदरेज प्रॉपर्टीज संजीव की टॉप पिक्स

    संजीव भसीन ने बताया कि बॉश (Bosh)और टाटा मोटर्स के साथ ही डीएलएफ और गोदरेज प्रॉपर्टीज उनकी टॉप पिक्स में शामिल है। संजीव के मुताबिक, टाटा मोटर्स आगे हमें सरप्राज कर सकता है। बॉश, पहले से ही न्यू ही लगा रहा है। संजीव बॉस को लेकर इतने उत्साहित है कि उनका कहना है कि अगर ये स्टॉक 24000 रुपए का स्तर छू लेता है तो भी वो इसे नहीं बेंचेगे

    संजीव ने आगे कहा कि हमने कुछ पेड़ों के लिए पूरा जंगल गंवा दिया है। फ्रांस, जर्मनी और यूके के बाजार नई ऊंचाई छू रहे हैं। बता दें कि टाटा मोटर्स और बॉश के कारोबार का बड़ा हिस्सा इन्हीं देशों से आता है। अगर आप थोड़ा सा जोखिम उठा सकते हैं, मदरसन सूमी आपको ओईएम स्टॉक के तौर पर अच्छी कमाई करके दे सकता है। यूरोप फिर से तेजी पकड़ रहा है जिसका फायदा मदरसन सूमी को मिलेगा। ऑटो शेयर फिर से चलने के लिए तैयार हैं। मारुति यात्री पैसेंजर वाहन सेगमेंट में लीड कर सकती है। ऑटो सेक्टर में टाटा मोटर्स और मारुति टॉप परफॉर्मर बनने जा रहे हैं

    कोविड के बाद टूर एंड ट्रेवल्स में जोरदार तेजी से ये दो स्टॉक भर सकते हैं जोरदार उड़ान, क्या हैं आपके पास?

    इन मिड-कैप और स्मॉल-कैप शेयरों पर है संजीव की नजर

    इस सवाल का जवाब देते हुए संजीव ने का कि वे अक्टूबर 2022 में अनुपम रसायन पर बुलिश थे। बाजार में सुस्ती के बावजूद ये स्टॉक 45 फीसदी ऊपर है। संजीव में कहा कि उनका अगली पसंद एसडब्ल्यू सोलर है। इसका 40 फीसदी स्वामित्व रिलायंस एनर्जी के पास है। इसे पिछले साल 18 करोड़ की इक्विटी और 800 करोड़ रुपये की ऑर्डर बुक मिली है। जबकि वे अप्रैल के अंत तक कंपनी दो बड़े ऑर्डर मिलने वाले हैं । SW Solar भी दिवाली तक अपनी मौजूदा कीमत 300 रुपये से दोगुना हो सकता है।

    लार्जकैप में संजीव की पसंद

    संजीव ने बताया कि वे लार्जकैप में ग्रासिम, एबी कैपिटल, टाटा स्टील, हिंडाल्को और जेएसडब्ल्यू स्टील में बुलिश हैं। वे मेटल सेक्टर पर ओवरवेट हैं। संजीव का कहना है मेटल सेक्टर आपको अपनी तेजी से सरप्राइज कर सकता है।

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।