टाटा ग्रुप (Tata Group) की कंपनी Tata Elxsi ने वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी के नेट प्रॉफिट में 2 फीसदी की मामूली बढ़ोतरी हुई है और यह 189 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी ने एक साल पहले की समान अवधि में 185 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। तिमाही के दौरान कंपनी का ऑपरेशन से राजस्व 17 फीसदी बढ़कर 850 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 726 करोड़ रुपये था।
