Q3 में घाटे से मुनाफे में आई TATA MOTORS,कहा Q4 में आय, मार्जिन और कैश फ्लो में और तेजी की उम्मीद

एनालिस्ट्स का पहले से ही अनुमान था कि दिसंबर तिमही में टाटा मोटर्स मुनाफे में आ सकती है। बाजार का अनुमान था कि दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 300-800 करोड़ रुपए के बीच रह सकता है। वहीं, कंपनी को कंसोलीडेटेड बिक्री में सालाना आधार पर 14.5 फीसदी और तिमाही आधार पर 3.9 फीसदी बढ़त का अनुमान लगाया गया था

अपडेटेड Jan 25, 2023 पर 6:56 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दिसंबर तिमाही में कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 7078 करोड़ से बढ़कर 10,821 करोड़ रुपए पर और EBITDA मार्जिन 9.8 फीसदी से बढ़कर 12.23 फीसदी पर रहा है।

देश की दिग्गज ऑटो मेकर टाटा मोटर्स ने आज 31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई तीसरी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। वित्तवर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही में कंपनी को 2957.71 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। जबकि पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही में कंपनी को 1516.14 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था। दिसंबर 2022 तिमाही में टाटा मोटर्स की कामकाजी आय सालाना आधार पर 22.51 फीसदी की बढ़त के साथ 88488.59 करोड़ रुपए पर रही है। इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी की कामकाजी आय 72229.29 करोड़ रुपए रही थी।

कंसोलीडेटेड बिक्री में सालाना आधार पर 14.5 फीसदी और तिमाही आधार पर 3.9 फीसदी बढ़ी

एनालिस्ट्स का पहले से ही अनुमान था कि दिसंबर तिमही में टाटा मोटर्स मुनाफे में आ सकती है। बाजार का अनुमान था कि दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 300-800 करोड़ रुपए के बीच रह सकता है। वहीं, कंपनी को कंसोलीडेटेड बिक्री में सालाना आधार पर 14.5 फीसदी और तिमाही आधार पर 3.9 फीसदी बढ़त का अनुमान लगाया गया था। एनालिस्ट का अनुमान था कि दिसंबर तिमाही में कंपनी की कंसोलीडेटेड बिक्री 82718 करोड़ रुपए पर रह सकती है।


दिसंबर तिमाही में कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 7078 करोड़ से बढ़कर 10,821 करोड़ रुपए पर और EBITDA मार्जिन 9.8 फीसदी से बढ़कर 12.23 फीसदी पर रहा है।

दिसंबर तिमाही में कंपनी का फ्री कैश फ्लो (ऑटोमोटिव) सालाना आधार पर 4,000 करोड़ रुपए से बढ़कर 5300 करोड़ रुपए पर रहा है। कैश प्रॉफिट और वर्किंग कैपिटल में मजबूती से फ्री कैश फ्लो में बढ़त देखने को मिली है।

F&O Manual:बाजार में कमजोरी दूर होने के संकेत नहीं, ट्रेडर्स अपनी शॉर्ट पोजीशन पर कायम

टाटा मोटर्स ने कहा है कि ग्लोबल अनिश्चितताओं के बावजूद कंपनी डिमांड को लेकर आशावादी है। हालांकि ग्लोबल स्थितियों पर कंपनी सतर्कता के साथ नजर बनाए रखेगी। कंपनी डिमांड को लेकर सजग रहेगी। उम्मीद है कि सेमीकंडक्टर की सप्लाई की स्थिति में सुधार, कमोडिटी की कीमतों में स्थिरता से वित्तवर्ष 2023 की चौथी तिमाही में कंपनी की आय, मार्जिन और कैश फ्लो में अच्छी ग्रोथ देखने को मिलेगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।