देश की दिग्गज ऑटो मेकर कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने वित्त वर्ष 2022-23 के पहली तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। 30 जून 2022 को समाप्त इस तिमाही में टाटा मोटर्स का घाटा सालाना आधार पर बढ़ता नजर आया है और यह 5006 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। वहीं वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 4323 करोड़ रुपये पर रहा था। जबकि CNBC-TV18 के पोल में इसके 1299 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।
30 जून 2022 को खत्म हुई पहली तिमाही में Tata Motors की आय 8.3% बढ़कर 71935 करोड़ रुपये पर रही है जो कि वित्त वर्ष 2021-22 के पहली तिमाही में 66,406 करोड़ रुपये पर रही थी। वहीं CNBC-TV18 के पोल में इसके 71,331 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।
साल-दर -साल आधार पर पहली तिमाही में कंपनी का एबिटडा 5512 करोड़ रुपये से घटकर 5323 करोड़ रुपये पर आ गया है जबकि CNBC-TV18 के पोल में इसके 6844 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।
सालाना आधार पर पहली तिमाही में टाटा मोटर्स का एबिटडा मार्जिन 8.3 फीसदी से घटकर 7.4 फीसदी पर आ गया है। वहीं CNBC-TV18 के पोल में इसके 9.5 फीसदी पर रहने का अनुमान किया गया था।
कंपनी के JLR कारोबार पर नजर डालें तो 30 जून 2022 को समाप्त पहली तिमाही में JLR को 48.2 करोड़ पाउंड का घाटा हुआ है जबकि CNBC-TV18 के पोल में JLR कारोबार में 11.5 करोड़ पाउंड घाटे का अनुमान किया गया था।
30 जून 2022 को समाप्त पहली तिमाही में JLR रेवेन्यू 440.6 करोड़ पाउंड पर रही है जबकि CNBC-TV18 के पोल में इसके 428.2 करोड़ पाउंड पर रहने का अनुमान किया गया था।
30 जून 2022 को समाप्त तिमाही में JLR की एबिटडा 27.76 करोड़ पाउंड पर रही है जबकि CNBC-TV18 के पोल में इसके 41.3 करोड़ पाउंड पर रहने का अनुमान किया गया था। 30 जून 2022 को समाप्त तिमाही में JLR की एबिटडा मार्जिन 6.3 फीसदी पर रही है जबकि CNBC-TV18 के पोल में इसके 9.6 फीसदी पर रहने का अनुमान किया गया था।