Tata Motors Q1 preview: Tata Motors 27 जुलाई 2022 को अपने पहले तिमाही के अपने नतीजे पेश करने वाली है। पहली तिमाही में एक बार फिर कंपनी के नतीजों पर दबाव देखने को मिल सकता है। कंपनी घरेलू और विदेशी कारोबार में लगातार सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों से जूझ रही है जिसका असर पहली तिमाही के नतीजों पर देखने को मिल सकता है।
एनालिस्ट का मानना है कि 30 जून 2022 को समाप्त तिमाही में कंपनी की सब्सिडियरी जैगुआर लैंड रोवर के कारोबार में सुस्ती के कारण दबाव देखने को मिलेगा। Jaguar Land Rover का कारोबार सेमीकंडक्टरों की शॉर्टेज और चीन में कोविड -19 के कारण लागू लॉकडाउन के कारण प्रभावित हुआ है। उम्मीद है कि 30 जून 2022 को समाप्त पहली तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड घाटा सालाना आधार पर 4406 करोड़ रुपये से घटकर 1263 करोड़ रुपये पर आ सकता है। कंपनी के घाटे में भारतीय कारोबार में सुधार के कारण कमी आने की उम्मीद है।
गौरतलब है कि जून तिमाही में कंपनी को घरेलू कारोबार में मजबूत डिमांड और प्रोडक्ट की कीमतों में बढ़ोतरी का फायदा मिला है। जून तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड आय में सिर्फ 5 फीसदी की बढ़ोतरी की उम्मीद है। पहली तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 69,932.7 करोड़ रुपये पर रह सकती है।
तिमाही आधार पर देखें तो कंपनी के प्रदर्शन में कमजोरी आने की उम्मीद है। एनालिस्ट का मानना है कि तिमाही दर तिमाही आधार पर पहली तिमाही में कंपनी की आय में 11 फीसदी की गिरावट देखने को मिलेगी जबकि इसका घाटा तिमाही आधार पर बढ़ता नजर आ सकता है।
ब्रोकरेज हाउस Kotak Institutional Equities का कहना है कि तिमाही आधार पर कंपनी के वॉल्यूम में 16 फीसदी की गिरावट देखने को मिल सकती है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।