Get App

Tata Motors Q3 result:तीसरी तिमाही में हुआ 1516 करोड़ रुपए का घाटा, बिक्री 4.5% घटी

कंपनी की सबसे बड़ी सब्सिडयरी Jaguar Land Rover को कर पूर्व 90 लाख पाउंड का घाटा हुआ है। कंपनी के कारोबार पर चीप शॉर्टेज का भारी असर देखने को मिला है.

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 31, 2022 पर 5:20 PM
Tata Motors Q3 result:तीसरी तिमाही में हुआ 1516 करोड़ रुपए का घाटा, बिक्री 4.5% घटी
तीसरी तिमाही में कंपनी का एबिटडा मार्जिन सालाना आधार पर 16 फीसदी से घटकर 9.8 फीसदी पर रहा है। वहीं कंसोलिडेटड एबिटडा पिछले साल के इसी अवधि के 12,132.7 करोड़ रुपये से घटकर `7,078 करोड़ रुपये पर रही है।

देश की दिग्गज ऑटो मेकर टाटा मोटर्स ने 31 दिसंबर 2021 को खत्म हुई तीसरी तिमाही में नतीजे जारी करते हुए सूचित किया है कि इस अवधि में कंपनी को 1,516 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है। पिछले साल की तीसरी तिमाही में कंपनी को 2,906.5 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।

Jaguar Land Rover बनानेवाली टाटा मोटर्स के कंसोलिडेटड आय में दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 4.5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है औऱ यह 72,229 करोड़ रुपये पर रहा है।

बाजार जानकारों का मानना था कि इस अवधि में कंपनी का नेट लोस 2,200 करोड़ रुपये के आसपास रहेगा। बता दें कि दूसरी तिमाही में कंपनी को 4,441.6 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। कंपनी को लगातार चौथी तिमाही में घाटा उठाना पडा है। कंपनी को सेमी कंडक्टर की शॉर्टेज से भारी नुकसान हुआ है।

गौरतलब है कि पूरी दुनिया की ऑटो इंडस्ट्रीज को हाल के दिनो में सेमी कंडक्टर की सप्लाई की कमी का सामना करना पड़ा है जिससे ऑटो इंडस्ट्रीज को भारी चोट पहुंची है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें