कमोडिटी की कीमतों में नरमी और मजबूत वॉल्यूम की वजह से मार्च 2024 तिमाही में टाटा मोटर्स का नेट प्रॉफिट 222 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 17,407.18 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 13 पर्सेंट बढ़कर 1,19,986.31 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 1,05,932.35 करोड़ रुपये था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में 10 मई को कंपनी का शेयर 1.59 पर्सेंट बढ़कर 1,046.65 रुपये पर बंद हुआ।
