Tata Power Q1 results: मुनाफा 103% बढ़कर 794.60 करोड़ रुपए रहा, आय भी 43% बढ़ी

अप्रैल-जून 2022 तिमाही में कंपनी की एबिटडा मार्जिन 11.6 फीसदी पर रही है जो कि अप्रैल जून 2021 तिमाही में 23.1 फीसदी थी

अपडेटेड Jul 26, 2022 पर 5:44 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सालाना आधार पर अप्रैल -जून 2022 तिमाही में कंपनी का एबिटडा 2,345.1 करोड़ रुपये से घटकर 1,683.3 करोड़ रुपये पर आ गया है।

Tata Power Q1 results: टाटा पावर ने अप्रैल -जून 2022 तिमाही के पहली तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए है । इस अवधि में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 103.2 फीसदी बढ़कर 794.60 करोड़ रुपये पर रहा है। कंपनी की आय में बढ़ोतरी के साथ ही इसके मुनाफे में भी बढ़ोतरी हुई है।

बता दें कि पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही यानी अप्रैल -जून 2021 की अवधि में कंपनी का मुनाफा 391.03 करोड़ रुपये पर रहा था।

पहली तिमाही में कंपनी की आय सालाना आधार पर 43.1 फीसदी की बढ़त के साथ 14,495.5 करोड़ रुपये पर रही है। बता दें कि पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही यानी अप्रैल -जून 2021 की अवधि में टाटा पावर की रेवेन्यू 10,132.4 करोड़ रुपये पर रही थी।


Union Bank Q1: मुनाफा 32% बढ़कर 1,558 करोड़ रुपए रहा, एसेट क्वालिटी में भी हुआ सुधार

सालाना आधार पर अप्रैल -जून 2022 तिमाही में कंपनी का एबिटडा 2,345.1 करोड़ रुपये से घटकर 1,683.3 करोड़ रुपये पर आ गया है। इस अवधि में कंपनी के एबिटडा में सालाना आधार पर 28.2 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

अप्रैल-जून 2022 तिमाही में कंपनी की एबिटडा मार्जिन 11.6 फीसदी पर रही है जो कि अप्रैल जून 2021 तिमाही में 23.1 फीसदी थी।

बता दें कि टाटा पावर के शेयर आज एनएसई पर 3.01 फीसदी की गिरावट के साथ 225.50 रुपये के स्तर पर हुए है।स्टॉक का दिन का लो 225.10 रुपये पर है जबकि दिन का हाई 233.50 रुपये पर होगा। वहीं स्टॉक का 52 वीक लो 118.40 रुपये है जबकि इसका 52 वीक हाई 298.05 रुपये परहै। कंपनी का करेंट मार्केट कैप 72,262 करोड़ रुपये है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।