Get App

Tata Power Q4 results: मार्च तिमाही में 11% बढ़ा मुनाफा, डिविडेंड का ऐलान

Tata Power march quarter results: टाटा पावर के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने प्रति इक्विटी शेयर 2 रुपये के डिविडेंड की सिफारिश की है। हालांकि, इसे आगामी एनुअल जनरल मीटिंग में शेयरधारकों की मंजूरी की जरूरत होगी। कंपनी के शेयरों में आज 0.19 फीसदी की गिरावट आई है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 08, 2024 पर 5:54 PM
Tata Power Q4 results: मार्च तिमाही में 11% बढ़ा मुनाफा, डिविडेंड का ऐलान
टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा पावर ने आज 8 मई को FY24 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं।

टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा पावर ने आज 8 मई को FY24 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 11.37 फीसदी बढ़ गया है। कंपनी ने इस अवधि में 1,045.59 करोड़ का मुनाफा कमाया है। बीएसई फाइलिंग से पता चला कि 31 मार्च 2023 को समाप्त तिमाही में कंसोलिडेटेड प्रॉफिट 939 करोड़ रुपये था। कंपनी के मुनाफे में यह उछाल हायर रेवेन्यू के चलते देखने को मिला है। तिमाही में कंपनी की कुल आय एक साल पहले की समान अवधि के 13,325.30 करोड़ रुपये से बढ़कर 16,463.94 करोड़ रुपये हो गई। कंपनी के शेयरों में आज 0.19 फीसदी की गिरावट आई है और यह स्टॉक 435.45 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 1.39 लाख करोड़ रुपये है।

Tata Power ने किया डिविडेंड का ऐलान

टाटा पावर के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने प्रति इक्विटी शेयर 2 रुपये के डिविडेंड की सिफारिश की है। हालांकि, इसे आगामी एनुअल जनरल मीटिंग में शेयरधारकों की मंजूरी की जरूरत होगी। कंपनी ने डिविडेंड के भुगतान के लिए रिकॉर्ड डेट गुरुवार, 4 जुलाई 2024 तय की है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट एक साल पहले की अवधि में 3,810 करोड़ रुपये से बढ़कर रिकॉर्ड 4,280 करोड़ रुपये हो गया। वित्त वर्ष 2024 में कुल आय 2022-23 में 56,547.10 करोड़ रुपये से बढ़कर 63,272.32 करोड़ रुपये हो गई। वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी ने अपना अब तक का सबसे अधिक रेवेन्यू 61,542 करोड़ रुपये और EBITDA 12,701 करोड़ रुपये हासिल किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें