Tata Steel Q1 Results: टाटा स्टील के मुनाफे में 93% की भारी गिरावट, रेवेन्यू भी 6% हुआ कम

Tata Steel Q1 Results: टाटा स्टील ने सोमवार 24 जुलाई को मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2023) के जारी किए। कंपनी ने बताया कि पहली तिमाही में उसका कंसॉलिडेटेड शुद्ध मुनाफा करीब 93 फीसदी गिरकर 524.85 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 7,714 करोड़ रुपये रहा था

अपडेटेड Jul 24, 2023 पर 6:43 PM
Tata Steel का रेवेन्यू जून तिमाही में 6.3% कम होकर 59,490 करोड़ रुपये रहा

Tata Steel Q1 Results: टाटा स्टील ने सोमवार 24 जुलाई को मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2023) के जारी किए। कंपनी ने बताया कि पहली तिमाही में उसका कंसॉलिडेटेड शुद्ध मुनाफा करीब 93 फीसदी गिरकर 524.85 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 7,714 करोड़ रुपये रहा था। मार्च तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 1,566 करोड़ रुपये था। हालांकि इसके बावजूद कंपनी का मुनाफा एक्सपर्ट्स की उम्मीदों से अधिक रहा है। CNBC TV-18 की ओर से कराए गए एक पोल में एक्सपर्ट्स ने कंपनी का मुनाफा 162 करोड़ रहने का अनुमान जताया था।

वहीं कंपनी का रेवेन्यू जून तिमाही में 6.3 फीसदी कम होकर 59,490 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 63,430 करोड़ रुपये रहा। तिमाही आधार पर इसका रेवेन्यू 5.5 फीसदी कम रहा।

ब्लूमबर्ग की ओर से 12 ब्रोकरों के बीच कराए गए एक सर्वे के मुताबिक, टाटा स्टील के कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू के सालाना आधार पर 10.75 प्रतिशत कम होकर 56,337.80 करोड़ रुपये रहने का अनुमान जताया गया था। वहीं 11 ब्रोकरों ने 122.80 करोड़ रुपये के शुद्ध घाटे का अनुमान लगाया गया था।


यह भी पढ़ें- Stock Market: शेयर बाजार में निवेशकों का 16,000 करोड़ रुपये डूबा, लगातार दूसरे दिन घटी संपत्ति

Tata Steel के नतीजे सोमवार को शेयर बाजार का कारोबार खत्म होने के बाद आए हैं। कंपनी के शेयर सोमवार को एनएसई पर 1.16 फीसदी गिरकर 115.25 रुपये के भाव पर बंद हुए। इस साल की शुरुआत से अबतक कंपनी के शेयरों में करीब 3.35 फीसदी की गिरावट आई है।

नतीजों के साथ टाटा स्टील के बोर्ड ने अपने मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ, टीवी नरेंद्रन को अगले 5 साल के दोबारा नियुक्ति देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। उनका यह कार्यकाल 19 सितंबर से शुरू होगा। टीवी नरेंद्रन का मौजूदा कार्यकाल 18 सितंबर को खत्म हो रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।