Tata Technologies Limited: जून तिमाही में टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का नेट प्रॉफिट 15.4 पर्सेंट की गिरावट के साथ 162.03 करोड़ रुपये रहा। संबंधित अवधि में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर तकरीबन फ्लैट रहा। जून 2024 तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 1,269 करोड़ रुपये रहा जो पिछले साल की इसी तिमाही से 1 पर्सेंट ज्यादा है।
