Get App

TCS Earnings Preview: नतीजे आने से पहले शेयरों में तेजी, मजबूत मार्जिन से TCS की रेवेन्यू ग्रोथ 17% बढ़ने की उम्मीद

मार्केट एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि तिमाही-दर-तिमाही आधार पर TCS की constant currency growth 3.5% रह सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 10, 2022 पर 1:31 PM
TCS Earnings Preview: नतीजे आने से पहले शेयरों में तेजी, मजबूत मार्जिन से TCS की रेवेन्यू ग्रोथ 17% बढ़ने की उम्मीद
TCS Share Price: 26 सितंबर को इस स्टॉक ने 2926 रुपये का अपना 52 वीक लो छुआ था। नतीजों के पहले यह शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहा है

TCS Earnings Preview: रिजल्ट सीजन की शुरुआत हर बार की तरह इस बार भी IT कंपनी TCS के नतीजों के साथ होगी। TCS सोमवार 10 अक्टूबर को सितंबर तिमाही के नतीजे जारी करने वाली है। नतीजे जारी होने से पहले TCS के शेयरों में तेजी जारी है। दोपहर 1.30 बजे TCS के शेयर 1.41% की तेजी के साथ 3109 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे।

आज आएंगे नतीजे

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि दूसरी तिमाही में IT कंपनियों के नतीजे मजबूत रह सकते हैं। मनीकंट्रोल ने कंपनी के नतीजों के अनुमान पर 5 ब्रोकरेज फर्मों के बीच एक पोल कराया। इस पोल के नतीजों के मुताबिक, जुलाई -सितंबर 2022 की दूसरी तिमाही में TCS का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 5.4% बढ़कर 10,151 करोड़ रुपए पर रह सकता है।

इसी तरह कंपनी की कंसॉलिडेटेड आय सालाना आधार पर 17.2% बढ़कर 54,949 करोड़ रुपये पर रह सकती है। पिछले वित्त वर्ष के इसी अवधि में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट मुनाफा 9,624 करोड़ रुपये पर रहा था जबकि कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 46,867 करोड़ रुपये पर रही थी। वहीं मौजूदा वित्त वर्ष के अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का मुनाफा 9,478 करोड़ रुपये पर रहा था। जबकि आय 52,758 करोड़ रुपये पर रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें