TCS आज कर सकता है अंतरिम डिविडेंड का ऐलान, जानिए क्या है रिकॉर्ड डेट

वित्त वर्ष 2021-22 में टीसीएस से अपने शेयर धारकों को बायबैक और डिविडेंड के जरिए 31,424 करोड़ रुपये दिए हैं। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी ने 22 रुपये प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया था

अपडेटेड Jul 08, 2022 पर 12:35 PM
Story continues below Advertisement
यस सिक्योरिटीज ने कहा है कि ग्लोबल मैक्रो इकोनॉमिक चिंताओं के बावजूद भारतीय आईटी कंपनियों के लिए मांग में मजबूती रहेगी

देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी TCS आज अपने अप्रैल-जून 2022 तिमाही नतीजों का एलान करेगी। इसके साथ ही आज पहली तिमाही के नतीजों के मौसम की भी शुरुआत हो जाएगी। कंपनी की आज होने वाली बोर्ड मीटिंग में शेयरधारकों के लिए अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान हो सकता है। अगर अंतरिम डिविडेंड का ऐलान होता है तो उसके लिए शनिवार 16 जुलाई 2022 रिकॉर्ड डेट होगी।

बता दें कि वित्त वर्ष 2021-22 में टीसीएस से अपने शेयर धारकों को बायबैक और डिविडेंड के जरिए 31,424 करोड़ रुपये दिए हैं। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी ने 22 रुपये प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया था।

आज आने वाले कंपनी के नतीजे कैसे रह सकते हैं इस पर यस सिक्योरिटीज का अनुमान है कि पहली तिमाही में कंपनी की मार्जिन पर तिमाही आधार पर दबाव देखने को मिल सकता है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि वेतन में बढ़ोतरी और दूसरे खर्चों के कारण कंपनी का मार्जिन दबाव में रहेगा। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि आज आने वाले नतीजों में निवेशकों की नजर मैनेजमेंट कमेंट्री औ कंपनी के गाइडेंस पर रहेगी।


पूरे आईटी सेक्टर पर अपनी राय देते हुए यस सिक्योरिटीज ने कहा है कि ग्लोबल मैक्रो इकोनॉमिक चिंताओं के बावजूद भारतीय आईटी कंपनियों के लिए मांग में मजबूती रहेगी। हालांकि कुछ छोटी आईटी कंपनियों ने कहा है कि दुनिया से वर्तमान माइक्रो इकोनॉमिक के स्थिति से चलते कुछ दबाव की संभावना है। वहीं, कोटक का कहना है कि IT शेयर ऊपरी स्तरों से करेक्ट हुए हैं। मंदी के हालात को IT शेयरों ने पूरी तरह नहीं पचाया है। जबकि CLSA का कहना है कि इकोनॉमी की अनिश्चितता से IT सेक्टर की चुनौती बढ़ी है। 20-50 फीसदी करेक्शन के बावजूद वैल्युएशन को लेकर चिंता बनी हुई है। वहीं, USB का कहना है कि गाइडेंस बढ़ाने के बाद ही आईटी शेयरों में तेजी संभव है। दूसरी छमाही में डिमांड की तस्वीर साफ नहीं है।

TCS Earnings Preview : आय में तिमाही आधार पर दिख सकती है 4% की बढ़त, मुनाफा सपाट रहने की उम्मीद

TCS के शेयरों की बात करें तो बाजार में आई भारी बिकवाली के चलते यह शेयर 2022 में 12 फीसदी टूटा है। फिलहाल 12 बजे के आसपास एनएसई पर यह स्टॉक 15 रुपये यानी 0.42 फीसदी की गिरावट के साथ 3273.10 रुपये पर नजर आ रहा है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।