Tech Mahindra Q3 Results- मुनाफा 1,296.6 करोड़ रुपए पहुंचा, आय 4.6% बढ़ी

दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा तिमाही आधार पर दर तिमाही आधार पर 1,296.6 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि CNBC-TV18 के पोल में इसके 1,294 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान किया गया था। 1 महीने में स्टॉक ने 1.94 फीसदी का रिटर्न दिया है जबकि 1 हफ्ते में इसमें 2.74 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं 3 महीने में यह स्टॉक 1.23 फीसदी टूटा है

अपडेटेड Jan 30, 2023 पर 4:36 PM
कंपनी की EBITDA मार्जिन तिमाही दर तिमाही आधार पर 11.4 फीसदी से बढ़कर 12 फीसदी पर पहुंच गई है जबकि इसके 11.8 फीसदी पर रहने का अनुमान किया गया था।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Tech Mahindra Q3 Results- आईटी सेक्टर की कंपनी टेक महिंद्रा ने 31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा तिमाही आधार पर दर तिमाही आधार पर 1,296.6 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि CNBC-TV18 के पोल में इसके 1,294 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान किया गया था। इसी वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 1,285.4 करोड़ रुपये पर रहा था।

    दिसंबर 2022 में खत्म हुई तीसरी तिमाही में  Tech Mahindra की आय तिमाही दर तिमाही आधार पर 4.6 फीसदी बढ़कर 13,734.6 करोड़ रुपए पर रही है। इसी वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी की आय 13,129 करोड़ रुपए पर रही थी।जबकि CNBC-TV18 के पोल में इसके 13,535 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान किया गया था।

    PNB Q3: मुनाफा 44.2 % बढ़कर 628.9 करोड़ रुपए पर रहा, एसेट क्वालिटी में सुधार


    तिमाही दर तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में कंपनी का EBITDA तिमाही आधार पर 10.2 फीसदी की बढ़त के साथ 1,644.9 करोड़ रुपए पर आ गया है जो कि इसी वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 1,492.4 करोड़ रुपये पर रही थी। हालांकि इसके 1,592 करोड़ रुपये पर रहने की अनुमान किया गया था।

    तिमाही आधार पर देखें तो कंपनी की EBITDA मार्जिन तिमाही दर तिमाही आधार पर 11.4 फीसदी से बढ़कर 12 फीसदी पर पहुंच गई है जबकि इसके 11.8 फीसदी पर रहने का अनुमान किया गया था।

    आज के कारोबार में यह शेयर एनएसई पर 6.00 रुपये यानी 0.58 फीसदी की बढ़त के साथ 1036.10 रुपये पर बंद हुआ है। स्टॉक का डे हाई 1,047.95 रुपये था जबकि डे लो 1,018.40 रुपये है। स्टॉक का 52 वीक हाई 1,574.95 रुपये है जबकि 943.70 रुपये पर 52 वीक लो नजर आ रहा है।

    बता दें कि 1 महीने में स्टॉक ने 1.94 फीसदी का रिटर्न दिया है जबकि 1 हफ्ते में इसमें 2.74 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं 3 महीने में यह स्टॉक 1.23 फीसदी टूटा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।