Titan Q4 Results: मुनाफा 7.2% घटकर 491 करोड़ पर आया, बाजार अनुमानों से रहा कम

Titan Q4 results: टाइटन के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2021 के लिए प्रति शेयर 7.5 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है

अपडेटेड May 03, 2022 पर 3:53 PM
टाइटन के शेयर मंगलवार को एनएसई पर 2.94% गिरकर 2,386.00 रुपये पर बंद हुए

टाइटन कंपनी लिमिटेड (Titan Company Limited) का वित्त वर्ष 2022 की मार्च तिमाही में मुनाफा 7.2 फीसदी घटकर 491 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी को 529 करोड़ का मुनाफा हुआ था। टाइटन का मुनाफा बाजार अनुमानों से कम रहा है। मार्केट एनालिस्ट्स को कंपनी का मुनाफा मार्च तिमाही में 618 करोड़ रुपये रहने की उम्मीद थी।

टाइटन का रेवेन्यू मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 2 फीसदी बढ़कर 7,276 करोड़ रुपये रहा। यह बाजार अनुमानों से अधिक रहा, जिसे एक्सपर्ट्स ने 6,935 करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया था। कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2021 के लिए प्रति शेयर 7.5 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है।

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर सी के वेंकटरमन ने एक प्रेस बयान में कहा, "कोविड की तीसरी लह और अन्य भू-राजनीतिक कारकों के कारण मार्च तिमाही में लगातार चुनौतियां आईं। हालांकि इसके बावजूद इस तिमाही में ग्रोथ और मुनाफा संतोषजनक रहा है।"


यह भी पढ़ें- LIC IPO में इन म्यूचुअल फंडों ने नहीं किया इनवेस्ट, यहां देखें लिस्ट

कंपनी के कमजोर प्रदर्शन के पीछे एक अहम वजह ज्वैलरी बिजनेस रहा, जिसकी बिक्री मार्च तिमाही में 4.1 फीसदी घटकर 6,132 करोड़ रुपये रहा। पहली तिमाही में ओमिक्रोन वेरिएंट के चलते तीसरी लहर आई थी, जिस दौरान कंपनी को अपने कई स्टोर्स बंद करने पड़े थे। इसका असर कंपनी के तिमाही नतीजों पर देखा जा सकता है।

हालांकि कंपनी का दूसरे सेगमेंट्स में प्रदर्शन अच्छा रहा है। घड़ी और वेयरेबल्स बिजनेस सेगमेंट कंपनी की ग्रोथ सालाना आधार पर 12 फीसदी बढ़कर 622 करोड़ रुपये रही है। वहीं आईकेयर सेगमेंट कंपनी की ग्रोथ सालाना आधार पर 6 फीसदी बढ़कर 134 करोड़ रुपये रही।

इस बीच टाइटन के शेयर मंगलवार को एनएसई पर 2.94 फीसदी गिरकर 2,386.00 रुपये पर बंद हुए। पिछले एक महीने में टाइटन के शेयरों की कीमत 5.20 फीसदी हुई है। हालांकि पिछले एक साल में इसने अपने निवेशकों को करीब 70.08 फीसदी का रिटर्न दिया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।