टाइटन कंपनी (Titan ) ने 30 जून 2022-23 को समाप्त पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए है। जिसके मुताबिक पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 1200 फीसदी या 13 गुना बढ़कर 793 करोड़ रुपये पर रहा है जो कि वित्त वर्ष 2022 की पहली तिमाही में 61.5 करोड़ रुपये पर रहा था। वहीं CNBC-TV18 के पोल में इसके 740 करोड़ रुपये पर रहना का अनुमान किया गया था। हालांकि कंपनी के मुनाफे में तिमाही आधार पर 61.5 फीसदी की बढ़त हुई है।
इसी तरह 30 जून 2022 को समाप्त वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में कंपनी की आय 176 फीसदी की बढ़त के साथ 8,961 करोड़ रुपये पर रही है जो कि वित्त वर्ष 2022 की पहली तिमाही में 3,249 करोड़ रुपये पर रही थी। वहीं CNBC-TV18 के पोल में इसके 8,700 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था। तिमाही आधार पर देखें तो कंपनी की आय 23 फीसदी बढ़ी है।
30 जून 2022 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में कंपनी का एबिटडा 144 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,164 करोड़ रुपये पर रही है । वहीं CNBC-TV18 के पोल में इसके 1,075 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।
साल -दर -साल आधार पर पहली तिमाही में कंपनी की एबिटडा मार्जिन 4.4फीसदी से बढ़कर 13 फीसदी पर रही है। जबकि CNBC-TV18 के पोल में इसके 12.4 फीसदी पर रहने का अनुमान किया गया था।
कंपनी की ज्वेलरी सेगमेंट की आय सलाना आधार पर 2,891 करोड़ रुपये से बढ़कर 7,956 करोड़ रुपये पर आ गई है जबकि सालाना आधार पर इस सेगमेंट की एबिट 207 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,027 करोड़ रुपये पर और एबिट मार्जिन 7.2 फीसदी से बढ़कर 12.9 फीसदी पर आ गई है।
टाइटन ने अपने बयान में कहा है कि साल की बची तिमाहियों के लिए कंपनी का आउटलुक काफी अच्छा नजर आ रहा है।
2.37 बजे के आसपास टाइटन का शेयर एनएसई पर 1.15 रुपये यानी 0.05 फीसदी की गिरावट के साथ 2,422.50 रुपये के आसपास कारोबार करता नजर आ रहा था।