Titan Q1 results: शुद्ध मुनाफा 4.3% गिरकर हुआ 756 करोड़ रुपये, रेवन्यू में दिखा 26% का इजाफा

Titan Q1 results: Titan Company को जून तिमाही के लिए 756 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा हुआ। जबकि पिछले वित्तीय वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 790 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। तिमाही आधार पर कंपनी का मुनाफा पिछली तिमाही के 736 करोड़ रुपये से 2.7 प्रतिशत अधिक रहा। कंपनी का कुल कंसोलिडेटेड रेवन्यू 11,897 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड Aug 02, 2023 पर 5:49 PM
Titan Company का पहली तिमाही में रेवन्यू 10,723 करोड़ रुपये जबकि शुद्ध मुनाफा 923.2 करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया गया था
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Titan Q1 results:  टाइटन कंपनी लिमिटेड (Titan Company Ltd.) ने आज 2 अगस्त को वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही के लिए अपने नतीजों का ऐलान किया। कंपनी को जून तिमाही के लिए 756 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा हुआ। जो पिछले वित्तीय वर्ष की समान तिमाही के 790 करोड़ रुपये से 4.3 प्रतिशत कम है। तिमाही आधार पर कंपनी का मुनाफा पिछली तिमाही के 736 करोड़ रुपये से 2.7 प्रतिशत अधिक रहा। कंपनी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि कंपनी का कुल कंसोलिडेटेड रेवन्यू 11,897 करोड़ रुपये रहा। जो एक साल पहले की तिमाही में 9,443 करोड़ रुपये से 25.97 प्रतिशत अधिक है। वहीं पिछली तिमाही के रेवन्यू 10,360 करोड़ रुपये से अबकी बार रेवन्यू 14.83 प्रतिशत बढ़ गया।

    कंपनी के प्रबंध निदेशक सी के वेंकटरमन (C K Venkataraman, managing director) कहा “बिजनेस सेक्टर में दोहरे अंक की रेवन्यू ग्रोथ के साथ वर्ष की शुरुआत हमारे लिए अच्छी रही है। आभूषण कारोबार सालाना आधार पर 19 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ स्टार परफॉर्मर बना रहा।

    अक्षय तृतीया के दौरान अच्छी मांग और आकर्षक गोल्ड एक्सचेंज प्रोग्राम के कारण इसी अवधि में कंपनी का भारतीय कारोबार 20 प्रतिशत बढ़ गया। Q1FY23 की तुलना में बायर ग्रोथ 14 प्रतिशत रही। इसका एवरेज टिकट साइज 6 प्रतिशत बढ़ गया।


    Dealing Room Check: डीलर्स ने टाटा ग्रुप के स्टॉक में कराई बिकवाली और महिंद्रा ग्रुप के शेयर में खरीदारी, होगी तगड़ी कमाई

    रेवन्यू के उम्मीद के मुताबिक लेकिन मुनाफा कमजोर

    रेवन्यू काफी हद तक उम्मीद के अनुरूप रहा, लेकिन शुद्ध मुनाफा अनुमान से चूक गया। ब्रोकरेज के एक सर्वेक्षण के अनुसार Titan Company के Q1 का रेवन्यू 10,723 करोड़ रुपये जबकि शुद्ध मुनाफा 923.2 करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया गया था।

    घड़ियाँ और वियरेबल्स कारोबार ने 890 करोड़ की कुल आय दर्ज की। जो कि वियरेबल्स सेगमेंट में 81 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि के साथ Q1FY23 की तुलना में 13 प्रतिशत अधिक रहा। कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि टाइटन और अंतर्राष्ट्रीय ब्रांडों के साथ प्रीमियमाइजेशन थीम सबसे आगे रही। जिसमें एनालॉग सेगमेंट में शानदार दोहरे अंकों की वृद्धि देखी गई।

    2 अगस्त को एनएसई (NSE) पर टाइटन के शेयर का भाव 1.25 प्रतिशत गिरकर 2964.25 रुपये पर आ गया।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।