Dealing Room Check: FITCH द्वारा अमेरिका की रेटिंग घटाने से पूरी दुनिया भर के बाजारों में दबाव देखने को मिला। निफ्टी 19500 के नीचे फिसल गया। बैंक निफ्टी में भी गिरावट आई। मिडकैप भी आज फिसल गये। डर का इंडेक्स india vix आज 13% चढ़ गया। सरकारी बैंकों में सबसे तगड़ी बिकवाली देखने को मिली। निफ्टी PSU BANK INDEX 3% से ज्यादा गिरा। मेटल, NBFCs की तगड़ी पिटाई देखने को मिली। आज कोई भी सेक्टर गिरावट से नहीं बच पाया। पहली तिमाही में गोदरेज प्रॉपर्टीज के नतीजे मिले-जुले रहे। मुनाफे और रेवेन्यू में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली। लेकिन SALES में 20% का दबाव दिखाई दिया। वहीं अंबुजा का प्रॉफिट 38% घटा, मार्जिन में सुधार देखने को मिला। ऐसे में डीलिंग रूम्स में आज डीलर्स ने एक स्टॉक में खरीदारी और एक स्टॉक में बिकवाली करने की राय दी है। टाइटन के शेयर में डीलर्स ने मंदी की सलाह दी जबकि टेक महिंद्रा पर गिरावट में खरीदारी करने को कहा है।
सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि डीलर्स ने टाटा ग्रुप के इस शेयर में बिकवाली करने की सलाह दी है। डीलर्स ने टाइटन में बेयरिश रुख अपनाया। डीलर्स ने टाइटन में STBT की सलाह यानी कि आज बेचने और कल खरीदने की सलाह दी है। डीलर्स के मुताबिक नतीजों से पहले आज शेयर में नए शॉर्ट बने हैं। HNIs ने शेयर में बिकवाली करने की सलाह दी है।
दूसरे शेयर के रूप में डीलर्स ने आज महिंद्रा ग्रुप के टेक्नोलॉजी शेयर पर दांव लगाया। डीलर्स ने टेक महिंद्रा में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी। IT शेयरों पर डीलर्स की गिरावट में खरीदारी की सलाह है। डीलर्स के मुताबिक IT शेयरों में 3-4% का पोजीशनल उछाल संभव है। वैसे भी इस शेयर में आज घरेलू फंड्स ने खरीदारी की है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)