जून क्वार्टर में 20% बढ़ा टाइटन का रेवेन्यू, कंज्यूमर बिजनेस में डबल-डिजिट ग्रोथ

फाइनेंशियल ईयर 2024 की पहली तिमाही में कंपनी के ज्वैलरी डिवीजन की परफॉर्मेंस भी अच्छी रही। इस दौरान कंपनी के ज्वैलरी डिवीजन को 21 पर्सेंट ग्रोथ हासिल हुई। संबंधित अवधि में कंपनी ने 68 नए स्टोर जोड़े। इस तरह, अब टाइटन के रिटेल स्टोर्स की संख्या बढ़कर 2,778 हो गई है

अपडेटेड Jul 06, 2023 पर 10:29 PM
टाइटन और इससे जुड़े इंटरनेशनल ब्रांड्स के प्रॉडक्ट्स की खरीदारी में भी शानदार बढ़ोतरी देखने को मिली।

जून तिमाही में टाइटन (Titan) के रेवेन्यू में सालाना 20 पर्सेट की ग्रोथ हुई। इस दौरान कंपनी के सभी अहम कंज्यूमर बिजनेस ने डबल-डिजिट ग्रोथ हासिल की। ज्वैलरी कंपनी का कहना है कि संबंधित अवधि में उसने 68 नए स्टोर जोड़े। इसमें कैरेटलेन (CaratLane) भी शामिल है। इस तरह, अब टाइटन के रिटेल स्टोर्स की संख्या बढ़कर 2,778 हो गई है।

फाइनेंशियल ईयर 2024 की पहली तिमाही के दौरान कंपनी के ज्वैलरी डिवीजन की परफॉर्मेंस भी अच्छी रही। जून तिमाही में कंपनी के ज्वैलरी डिवीजन की ग्रोथ 21 पर्सेंट रही। टाइटन के बयान के मुताबिक, 'जून तिमाही में गोल्ड की कीमतो में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद, अक्षय तृतीया और शादियों की खरीदारी की वजह से कंपनी की परफॉर्मेंस बेहतर रही। '

इस दौरान तनिष्क (Tanishq) ने शारजाह में एक नया स्टोर खोला। इस तरह, खाड़ी देशों में अब कंपनी के 7 स्टोर हो गए हैं, जबकि अमेरिका में कंपनी का एक स्टोर है। जून तिमाही के दौरान घरेलू बाजार में तनिष्क ने 9 स्टोर खोले, जबकि मिया (Mia) के 8 स्टोर खुले। घड़ी और वियरेबल डिवीजन में टाइटन ने 13 पर्सेंट की ग्रोथ हासिल की। एनालॉग घड़ियों के सेगमेंट में कंपनी की ग्रोथ 8 पर्सेंट रही, जबकि वियरेबल सेगमेंट में 84 पर्सेंट की ग्रोथ देखने को मिली।

Post Office की ये योजना है धमाकेदार, सिर्फ 2000 रुपये लगाने पर सरकार देगी डेढ़ लाख


टाइटन और इंटरनेशनल ब्रांड्स के प्रॉडक्ट्स की खरीदारी में शानदार बढ़ोतरी देखने को मिली और इन ब्रांड्स ने डबल-डिजिट ग्रोथ हासिल की। कंपनी ने बताया, 'प्रीमियम ब्रांड्स पर उपभोक्ताओं के जोर की वजह से घड़ियों के औसत बिक्री मूल्य में अच्छीखासी बढ़ोतरी हुई।'

कंपनी के अहम ट्रेड सेगमेंट में, हेलियस चेन (Helios chain), लार्ज फॉर्मैट स्टोर ( LFS), ई-कॉमर्स की ग्रोथ रेट बाकी सेगमेंट के मुकाबले बेहतर रही। जून तिमाही में कंपनी ने 26 नए स्टोर खोले, जिनमें टाइटन वर्ल्ड के 14, हेलियस के 9 और फास्टट्रैक (Fastrack) के 3 स्टोर शामिल हैं। बीएसई (BSE) में 6 जुलाई को टाइटन के शेयर 0.18 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 3,105.70 रुपये पर बंद हुए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।