Post Office की ये योजना है धमाकेदार, सिर्फ 2000 रुपये लगाने पर सरकार देगी डेढ़ लाख

Post Office RD Scheme: पोस्ट ऑफिस की योजनाएं भारत में सैलरी क्लास के बीच काफी फेमस है। ये निवेश का सबसे सुरक्षित और गारंटी रिटर्न वाले ऑप्शन हैं। जो भी निवेशक अपने पैसे को सुरक्षित विकल्पों में निवेश करना चाहते हैं, वह पोस्ट ऑफिस की योजनाओं में निवेश कर सकते हैं

अपडेटेड Jul 06, 2023 पर 6:48 PM
केंद्र सरकार (central government) ने हाल में आरडी पर मिलने वाले ब्याज पर बढ़ोतरी की है।

Post Office RD Scheme: पोस्ट ऑफिस की योजनाएं भारत में सैलरी क्लास के बीच काफी फेमस है। ये निवेश का सबसे सुरक्षित और गारंटी रिटर्न वाले ऑप्शन हैं। जो भी निवेशक अपने पैसे को सुरक्षित विकल्पों में निवेश करना चाहते हैं, वह पोस्ट ऑफिस की योजनाओं में निवेश कर सकते हैं। केंद्र सरकार (central government) ने हाल में आरडी पर मिलने वाले ब्याज पर बढ़ोतरी की है। सरकार ने हाल में आरडी पर ब्याज 6.2 फीसदी से बढ़ाकर 6.5 फीसदी कर दिया गया है तो ऐसे में आप आरडी कराने से पहले जान लें कि आपको मैच्योरिटी पर कितना पैसा मिलेगा।

2,000 की RD पर मिलेंगे 1,41,983

अगर आप हर महीना 2,000 रुपये आडी में जमा करते हैं, तो आप सालना 24,000 रुपये जमा करेंगे। आप 5 साल की आरडी कराते हैं तो आप करीब 1,20,000 रुपये जमा करेंगे। आपको इस पर 21,983 रुपये का ब्याज मिलेगा। यानी, आपको मैच्योरिटी पर 1,41,983 रुपये मिलेंगे।


3,000 की RD पर मिलेंगे 2,12,972

अगर आप हर महीना 3,000 रुपये आडी में जमा करते हैं, तो आप सालना 36,000 रुपये जमा करेंगे। आप 5 साल की आरडी कराते हैं तो आप करीब 1,80,000 रुपये जमा करेंगे। आपको इस पर 32,972 रुपये का ब्याज मिलेगा। यानी, आपको मैच्योरिटी पर 2,12,971 रुपये मिलेंगे।

4,000 की RD पर मिलेंगे 2,83,968

अगर आप हर महीना 4,000 रुपये आडी में जमा करते हैं, तो आप सालना 48,000 रुपये जमा करेंगे। आप 5 साल की आरडी कराते हैं तो आप करीब 2,40,000 रुपये जमा करेंगे। आपको इस पर 43,968 रुपये का ब्याज मिलेगा। यानी, आपको मैच्योरिटी पर 2,83,968 रुपये मिलेंगे।

डाकघर आरडी खाता (Post Office RD Account)

डाकघर आरडी खाता खोलना आसान है। इसमें 10 साल से अधिक साल अधिक उम्र के बच्चे ले लेकर वयस्क के नाम से निवेश कर सकते हैं। सरकार हर तिमाही में अपनी छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों को रिवाइज करती है। डाकघर आरडी में निवेश करने के फायदों में से एख फायदा इस पर मिलने वाला ब्याज और पैसा यानी मूल दोनों सुरक्षित होते है। इसमें शामिल जोखिम न के बराबर होता है। ये उन लोगों के लिए बेस्ट हैं जो हर महीने कुछ पैसा बचाते हैं और वह पैसा सही जगह निवेश करना चाहते हैं जहां ब्याज भी मिले और पैसा भी सेफ रहे।

Multibagger Stocks: तीन साल में ही एक लाख बने एक करोड़, इस स्टॉक में अब फिर दोगुना से अधिक पैसे बढ़ाने का मौका

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।