Trent Limited Results: सितंबर 2024 तिमाही में ट्रेंट लिमिटेड का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 47 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 335 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी का नेट प्रॉफिट 228 करोड़ रुपये रहा था। संबंधित अवधि में टाटा ग्रुप की इस कंपनी का ऑपरेशंस से कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू 39 पर्सेंट बढ़कर 4,157 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले इसी अवधि में यह आंकड़ा 2,982 करोड़ रुपये था।
