TV18 BROADCAST Q3:टीवी18 ब्रॉडकास्ट ने 31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई वित्तवर्ष 2023 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी ने बताया है कि इस अवधि में कंपनी की न्यूज रेवेन्यू सालाना आधार पर 347 करोड़ रुपए से घटकर 327 करोड़ रुपए पर आ गई है। वहीं, एंटरटेनमेंट रेवेन्यू पिछले साल के इसी अवधि के 1220 करोड़ रुपए से बढ़कर 1441 करोड़ रुपए पर रही है। तीसरी तिमाही में कंपनी की ऑपरेटिंग आय सालाना आधार पर 1567 करोड़ रुपए से 12.8 फीसदी बढ़कर 1768 करोड़ रुपए पर रही है।
31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई वित्तवर्ष 2023 की पहली तिमाही में TV18 BROADCAST की सब्सिक्रिप्शन आय सालाना आधार पर 455 करोड़ रुपए से बढ़कर 490 करोड़ रुपए पर आ गई है। जबकि इसी अवधि में कंपनी की फिल्म प्रोडक्शन आय पिछले साल के 15 करोड़ रुपए से बढ़कर 209 करोड़ रुपए पर रही है।
सभी कैटेगरी में दर्शकों का मजबूत रूझान
दिसंबर तिमाही में TV18 BROADCAST की EBITDA सालाना आधार पर 354.8 करोड़ रुपए से घटकर 18.6 करोड़ रुपए पर रही है। वहीं, EBITDA मार्जिन पिछले वित्तवर्ष के इसी अवधि के 22.7 फीसदी से घटकर 1.1 फीसदी पर रही है। इस अवधि में सभी कैटेगरी में दर्शकों का मजबूत रूझान रहा है।
विज्ञापन में नरमी से ग्रोथ और मुनाफा प्रभावित हुआ
नतीजों के बाद TV18 BROADCAST ने कहा है कि विज्ञापन में नरमी से ग्रोथ और मुनाफा प्रभावित हुआ है। तीसरी तिमाही के दौरान कंपनी के TV विज्ञापन इन्वेंट्री में 10 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। इस तिमाही के दौरान न्यूज कैटेगरी विज्ञापन इन्वेंट्री में पिछले वित्तवर्ष की तीसरी तिमाही की तुलना में 27 फीसदी की गिरावट रही है।
इस शेयर की आज की चाल पर नजर डालें तो 1.45 बजे के आसपास ये शेयर 0.60 रुपए यानी 1.62 फीसदी की गिरावट के साथ 36.45 रुपए के स्तर पर दिख रहा है। स्टॉक का 52 वीक हाई 82.60 रुपए है। जबकि इसका 52 वीक लो 34.30 रुपए है। आज का इसका दिन का हाई 37.30 रुपए है। वहीं, दिन का लो 35.85 रुपए का है। स्टॉक का वॉल्यूम 6010920 और मार्केट कैप 6248 करोड़ रुपए है।
ये स्टॉक पिछले 1 हफ्ते में 0.41 फीसदी गिरा हैं। जबकि1 महीने में ये शेयर 9.44 फीसदी गिरा है। वहीं, पिछले तीन महीनों में इसमें 0.69 फीसदी की बढ़त हुई है। इस साल अब तक ये शेयर 2.02 फीसदी गिरा है। वहीं, पिछले 1 साल में ये शेयर 25.54 फीसदी टूटा है। वहीं, तीन साल में इस शेयर में 32.91 फीसदी की तेजी आई है।