टीवीएस मोटर कंपनी ने आज 8 मई को FY24 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 18 फीसदी बढ़ गया है। कंपनी ने इस अवधि में 485 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 410 करोड़ रुपये था। चेन्नई स्थित टू-व्हीलर कंपी का ऑपरेशन से रेवेन्यू Q4FY24 में 24 फीसदी बढ़कर 8169 करोड़ रुपये हो गया, जबकि मार्च 2023 को समाप्त तिमाही में यह 6605 करोड़ रुपये था। TVS Motor के शेयरों में आज 1.29 फीसदी की तेजी आई है और यह स्टॉक 2006.15 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।
