शानदार सेल्स ग्रोथ और बेहतर मार्जिन से TVS Motor का प्रॉफिट 46% बढ़ा

शानदार सेल्स ग्रोथ, मार्जिन में बेहतरी और लागत कम करने वाले उपायों की मदद से टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर बनाने वाली इस कंपनी को अपना मुनाफा बेहतर करने में मदद मिली। संबंधित अवधि में चेन्नई की इस कंपनी ने रेवेन्यू में 20 पर्सेंट की बढ़ोतरी हासिल की और यह आंकड़ा 7,218 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड Jul 24, 2023 पर 4:41 PM
टीवीएस की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी की ग्रोथ की रफ्तार मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में भी जारी रहने की उम्मीद है।

जून तिमाही में टीवीएस मोटर कंपनी (TVS Motor Company) का नेट प्रॉफिट 46 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 468 करोड़ रुपये रहा। शानदार सेल्स ग्रोथ, मार्जिन में बेहतरी और लागत कम करने वाले उपायों की मदद से टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर बनाने वाली इस कंपनी को अपना मुनाफा बेहतर करने में मदद मिली। संबंधित अवधि में चेन्नई की इस कंपनी ने रेवेन्यू में 20 पर्सेंट की बढ़ोतरी हासिल की और यह आंकड़ा 7,218 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, BSE में 24 जुलाई को कंपनी के शेयर 2.69 पर्सेट की गिरावट 1,306.50 रुपये पर बंद हुए।

जून तिमाही में कंपनी का ऑपरेटिंग EBITDA रिकॉर्ड 764 करोड़ रुपये रहा और इसमें सालाना आधार पर 27 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई। पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी का EBITDA 599 करोड़ रुपये था।

इसके अलावा, संबंधित अवधि में कंपनी का EBITDA मार्जिन 0.60 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 10.6 पर्सेंट रहा, जबकि जून 2022 तिमाही में यह आंकड़ा 10 पर्सेंट था।

जून 2023 तिमाही में टीवीएस ने टैक्स से पहले अपने प्रॉफिट (PBT) में भी 41 पर्सेंट की रिकॉर्ड ग्रोथ हासिल की और यह आंकड़ा 610 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी का टैक्स से पहले प्रॉफिट 432 करोड़ रुपये था।


Market outlook: निफ्टी 19700 के नीचे फिसला, जानिए 25 मई को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

कंपनी के रेवेन्यू और नेट प्रॉफिट में ग्रोथ ऑटो एक्सपर्ट्स के अनुमानों के मुताबिक है। ब्रोकरेज फर्म निर्मल बांग (Nirmal Bang) ने कंपनी का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 37.6 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 377.6 करोड़ रुपये रहने का अनुमान जताया था।

साथ ही, ब्रोकरेज फर्म को नेट सेल्स सालाना आधार पर 18.1 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 6,529.4 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। इसक अलावा, इंटरेस्ट, टैक्स, डेप्रिसिएशन और एमोर्टाइजेशन से पहले अर्निंग ( EBITDA) 24.9 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 695.7 करोड़ रुपये रहने की संभावना जताई गई थी।

टीवीएस की मोटर कंपनी ने फाइनेंशियल ईयर 2022-23 की अपनी सालाना रिपोर्ट में कहा है कि कंपनी की ग्रोथ की रफ्तार मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में भी जारी रहने की उम्मीद है। कंपनी के मुताबिक, विदेश में मांग में बढ़ोतरी की वजह से कंपनी के प्रीमियम बाइक और स्कूटर सेगमेंट की सेल्स ग्रोथ बेहतर रहेगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।